उदयपुर में फास्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया

उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए उदयपुर स्थित नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में स्टेटिक ने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को लॉन्च करके राजस्थान में प्रवेश किया है।

स्टेटिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क पूरे देश में अपने चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। स्टेटिक ने उदयपुर स्थित नेक्सस मॉल के साथ साझेदारी करके सेलिब्रेशन मॉल में एक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया है। इस स्टेशन के स्थापित होने से उदयपुर शहर और इसके आसपास के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक व्हीकल वाहनों के चलन में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यहां स्थापित चार्जिंग स्टेशन 60 किलोवाट के दो तेज इलेक्ट्रिक व्हीकल डीसी चार्जर से लैस है। इससे भारतीय बाजार में उपलब्ध सभी प्रकार की इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज किया जा सकता है। इस तरह के चार्जिंग स्टेशन से वाहनों को लगभग 40 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
स्टेटिक के सीईओ और को-फाउंडर अक्षित बंसल ने कहा कि इस चार्जिंग स्टेशन की स्थापना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को शहर में नियमित रूप से सफर करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि उनकी चार्जिंग सम्बन्धी चिंताओं को कम करेंगे। इसके अलावा शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण और इसके हानिकारक प्रभावों से निपटने के लिए भी समाधान प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार द्वारा प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से उदयपुर को तेजी से एक स्मार्टसिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल की सेंटर डॉयरेक्टर शेफाली बजाज ने कहा कि शहर में ईंधन की खपत और कार्बन फुटप्रिंट को कम करके एक स्वच्छ पर्यावरण बनाये रखने की दिशा में काम करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस ईवी चार्जिंग स्टेशन और अन्य जो अभी आगे और शहरों में स्थापित होंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों के रोलआउट से नेक्सस मॉल न केवल एक अच्छी लाइफस्टाइल का अनुभव प्रदान करने वाला डेस्टिनेशन बन जाएगा, बल्कि ग्राहकों को अपने वाहनों के लिए चार्जिंग सर्विसेस की पेशकश करके इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को भी प्रोत्साहित करेगा।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 413 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 315 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व