जनसुनवाई में संभागीय आयुक्त और कलेक्टर ने सुनी समस्याएं


उदयपुर। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक में जिलेभार से आए परिवादियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई कक्ष में एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी विसी के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहे।


जनसुनवाई में आए इस तरह के मामले:
जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने वल्लभनगर उपखंड अधिकारी को अतिक्रमण के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सायरा उपखंड अधिकारी को प्रार्थी सुरेश कोठारी के पट्टे के प्रकरण को निस्तारित करने हेतु कहा। ऐसे ही बड़गांव से परिवादी पुरुषोत्तम कलवानी नामांतरण से जुड़ी समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुआ जिस पर कलेक्टर ने विकास अधिकारी को समस्या का निस्तारण करने को कहा। शिक्षा विभाग का सेवानिवृत कार्मिक रंजीत माली पेंशन देरी से प्राप्त होने पर आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की माँग को लेकर पहुंचा। ऐसे ही जनसुनवाई में बिजली, पानी, सड़क सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर परिवादी उपस्थित हुए। संभागीय आयुक्त और कलेक्टर ने शीघ्र समस्याओं का निस्तारण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।
जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक सम्पन्न
जनसुनवाई के साथ-साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एक कक्ष में जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की दूसरी बैठक भी आयोजित हुई। इस दौरान राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्य श्रीमती शारदा रोत व सुरेश सुथार ने यूआईटी सचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ समस्याओं को सुना  और कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार परिवादियों को राहत देने के लिए इस प्रकार की नियमित जनसुनवाई सराहनीय प्रयास है। बैठक के दौरान समिति के समक्ष आए प्रकरणों को सुना गया एवं सदस्याओं द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 43 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 31 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 199 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व