राजस्थान के डॉ. भानावत को यूपी में ढाई लाख का लोकभूषण सम्मान

उदयपुर। उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कारों में सन् 2021 का ‘लोकभूषण सम्मान’ प्रसिद्ध लोककलाविद डॉ. महेन्द्र भानावत को प्रदान किया जायेगा। संस्थान के निदेशक पवन कुमार के अनुसार पुरस्कार स्वरूप डॉ. भानावत को शॉल, स्मृतिचिन्ह के साथ ढाई लाख रूपये की राशि दी जायगी।

dr mahendra bhanawat

डॉ. भानावत ने पन्द्रह वर्ष की उम्र से ही अपने गांव कानोड़ से कविता के माध्यम से लेखन प्रारम्भ किया। लोकसाहित्य-संस्कृति-कला के क्षेत्र में साधनापूर्वक लेखन करते अब तक उनकी एक-सौ-एक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि हिन्दी संस्थान से ही पूर्व में डॉ. भानावत की लिखी अजूबा राजस्थान, मेंहदी राचणी तथा राजस्थान के थापे नामक पुस्तकें पं. रामनरेश त्रिपाठी नामक कृति सम्मान से पुरस्कृत हो चुकी हैं। संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष ही हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं पर कई लेखकों को पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। डॉ. भानावत ऐसे विद्वान हैं जिन्हें भारतीय परिवेश में लोकजीवन, जनजातीय परिवेश तथा भारतीय लोकधर्मिता से ओतप्रोत साहित्य सृजन के लिए ‘लोकभूषण’ से नवाजा जायगा।

Related Posts

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

राहुल सामरजयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बजट 2026-27 राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित…

राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान में पिछले दिनों चर्चा में आए एक सरकारी डॉक्टर अशोक शर्मा जहां से एपीओ हुए वहीं पर उसी कुर्सी पर बैठ गए। वे कोर्ट…

You Missed

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

  • February 11, 2026
  • 11 views
राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

  • February 9, 2026
  • 40 views
राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

  • February 9, 2026
  • 23 views
स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

  • February 9, 2026
  • 22 views
थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

  • February 3, 2026
  • 48 views
वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

  • February 3, 2026
  • 45 views
राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट