गडकरी ने वड़ोदरा में 48 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया

वड़ोदरा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज वड़ोदरा, गुजरात में 48 करोड़ रुपये की लागत से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का भूमि पूजन डेढ़ साल पहले माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया गया था।
श्री गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के अहमदाबाद-वड़ोदरा खंड की दुमाड़ चौकड़ी के पास सुधार कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 27.01 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मंत्री महोदय ने कहा कि इसमें नई सर्विस रोड, वाहन अंडरपास और आरसीसी क्रैश बैरियर बनाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी।
श्री गडकरी ने कहा कि राष्ट्र को समर्पित की जाने वाली 17 करोड़ रुपये की लागत वाली दूसरी परियोजना की लंबाई लगभग 1 किमी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में वडोदरा के राष्ट्रीय राजमार्ग 48, देना जंक्शन के पास अंडरपास और सर्विस रोड का निर्माण किया गया है। मंत्री महोदय ने कहा कि इस परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पहली बार सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइट का इस्तेमाल किया गया है।

श्री गडकरी ने बताया कि इस निर्माण में पहली बार 3-लेन सर्विस रोड बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं देना, हरनी, विरोड गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी, जिससे यह दुर्घटना संभावित क्षेत्र यातायात के लिए सुरक्षित होगा और औद्योगिक क्षेत्रों से आवाजाही अधिक सुलभ होगी।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व