वल्लभनगर की तरह उदयपुर में भी भाजपा – कांग्रेस एक, शहर में हो रहा भ्रष्टाचार : रणधीर सिंह

उदयपुर। जनता सेना राजस्थान के आव्हान पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरना – प्रदर्शन किया‌। इसके बाद विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि कांग्रेस सरकार नहीं एक जुगाड़ हैं जो कभी भी टूट सकता है। इसलिए मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना। वहीं भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वल्लभनगर की तरह उदयपुर में भी भाजपा-कांग्रेस एक है। इसलिए शहर में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हो रहे हैं और कोई आवाज नहीं उठा रहा है। धरना-प्रदर्शन में विभिन्न जगहों से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए।


भीण्डर का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
धरना प्रदर्शन के दौरान जब पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर भाषण देने के लिए उठे तो हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाएं भी पीछे नहीं रही और जमकर नारेबाजी के साथ जयकारे लगा रही थी।
सरकार बचाने में भूल गये प्रदेश का विकास – भीण्डर
धरना प्रदर्शन में सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। देश में महिलाओं पर हो रहे अपराध में दूसरे स्थान पर है। सरकार को बचाने के चक्कर में प्रदेश का विकास भूल चुके है। ये जुगाड़ी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली और 19 अक्टूबर के बाद आलाकमान का फैसला विपरीत आने पर सरकार गिरने के पूरे आसार है। इसलिए अगले वर्ष दिसंबर के बजाएं अप्रैल – मर्ई में ही मध्यावधि चुनाव होने की संभावना लग रही है।
वल्लभनगर की तरह उदयपुर में भी भाजपा-कांग्रेस एक – भीण्डर
उदयपुर शहर में हो रहे भ्रष्टाचारों पर कटाक्ष करते हुए भीण्डर ने कहा कि शहर में 7 बार से विधायक जी ने एक भी ऐसा कार्य नहीं करवाया जिससे उनको याद किया जा सके। वहीं भूखण्डों में करोड़ों के घोटाले की जांच के लिए सरकार से मांग की तो उन्होंने भी ठण्डे बस्ते भी डाल दी। जिससे साफ जाहिर होता है कि वल्लभनगर की तरह उदयपुर में भी भाजपा-कांग्रेस एक है।
धरना प्रदर्शन को प्रदेशाध्यक्ष भूरालाल मेनारिया, देहात प्रभारी हरिसिंह चौहान कुराबड़, देहात जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत, संरक्षक रुपलाल मेनारिया, मांगीलाल जोशी, युवा जनता सेना प्रदेशाध्यक्ष रमेश डांगी, भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा, भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत, उदयपुर शहर युवा जनता सेना अध्यक्ष पंकज सुखवाल, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश माली, हितेश व्यास आदि ने संबोधित किया।

Related Posts

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। महावीर इंटरनेशनल दक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज एक निजी होटल में आयोजित किया गया। समारोह मे गौतम राठौड़ द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं…

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उदयपुर। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड, माइग्रेन सहित कई जीवनशैली जनित रोगों से जूझ रहे लोगों के लिए उदयपुर में एक विशेष अवसर आने वाला है। विश्वास संस्थान एवं सहस्त्रार योग…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 15 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 30 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 391 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

  • January 17, 2026
  • 19 views
उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल