विप्रा मेहता वियतनाम में मिस कॉस्मो इंटरनेशनल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

उदयपुर। उदयपुर शहर में जन्मी 22 साल की मॉडल और अभिनेत्री विप्रा मेहता वियतनाम में होने वाले मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को मुंबई से वियतनाम रवाना हुई । इस प्रतिस्पर्धा में लगभग 80 देशों से मॉडल्स भाग ले रही है, जिसका फाइनल 20 दिसम्बर को आयोजित होगा । एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले विप्रा ने कहा कि मैं बड़े सम्मान से सम्पूर्ण देशवासियों का धन्यवाद देती हूँ । यह क्षण वास्तव में अविश्वसनीय है, क्योंकि एक समय था जब मेरे अंदर की छोटी बच्ची को लगता था कि उसके सपने उसके आसपास की दुनिया के लिए बहुत बड़े हैं। एक दशक पहले मैं किसी वैश्विक मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार होने की कल्पना भी नहीं कर सकती थी लेकिन आज मैं यहाँ खड़ी हूँ। इस उपलब्धि के पीछे मैं अकेली नहीं हूँ, मैं अपने माता-पिता की प्रार्थनाओं, अपने परिवार की शक्ति और हर उस भारतीय के मौन आशीर्वाद है, जिसने सपने देखने का साहस किया। मैं अपने साथ करोड़ों भारतवासियों के दिलों की उम्मीदें लेकर चल रही हूँ, जो मेरे लिए ताकत का काम करेगी । वियतनाम में होने वाली इस स्पर्धा में इस बार मैं भारत को यह ताज दिलाकर जरूर देशवासियों को गौरवान्वित करुँगी । विप्रा ने मिस कॉस्मो इंटरनेशनल संगठन का भी धन्यवाद दिया और कहा कि जिन्होंने मुझ जैसी महिलाओं को न केवल प्रतिस्पर्धा करने, बल्कि आगे बढ़ने, बदलने और विश्वास करने का मंच दिया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी विप्रा ने मिस दिवा कॉस्मो 2024 का खिताब जीत कर देश एवं शहर का नाम रोशन किया था ।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व