विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

उदयपुर/नाथद्वारा/राजसमंद। बुधवार को मानवाधिकार दिवस तथा 1989 में तिब्बती धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा को प्रदत्त नोबेल शांति पुरस्कार की 36वीं वर्षगांठ के अवसर पर उदयपुर स्थित सामोर बाग में एक प्रेरणादायक सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

करुणा वर्ष – परमपावन दलाई लामा की 90वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अवसर पर उदयपुर के सामोर बाग स्थित तिब्बती व्यापारी समुदाय एवं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म ऊनी स्वेटर वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत तिब्बती समुदाय द्वारा लगभग 20,000 स्वेटर नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। विधानसभा के प्रत्येक मंडल को 3,000 से 4,000 स्वेटर प्रदान किए जाएंगे, जिनका स्थानीय स्तर पर वितरण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सामोर बाग परिसर तिब्बती समुदाय को स्वर्गीय महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जिसके फलस्वरूप वर्षों से गहरा आपसी विश्वास और सहयोग कायम है।

आज के इस अवसर पर आयोजित स्वेटर वितरण कार्यक्रम न केवल परमपावन दलाई लामा की करुणा-भावना को साकार करता है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

हम परमपावन दलाई लामा के नॉबेल शांति पुरस्कार की वर्षगांठ पर उन्हें नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनके पावन उपदेश और करुणा का संदेश विश्व को यूँ ही मार्गदर्शन प्रदान करता रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व