विश्व के बेस्ट शहरों की सूची में जयपुर और उदयपुर भी

जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय और पर्यटन जगत में प्रतिष्ठित मैगजीन ट्रेवल प्लस लेजर ने विश्व के बेस्ट शहरों की सूची जारी की है। इसमें विश्व के टॉप 10 बेस्ट शहरों की सूची में भारत के दो शहरों को शामिल किया गया है। इनमें राजस्थान के जयपुर को 8 वां और उदयपुर को 10 वां स्थान मिला है। 
दुनिया के टॉप 10 बेस्ट शहर
दुनिया के टॉप 10 बेस्ट शहरों की सूची में जयपुर को आठवा और उदयपुर को दसवा स्थान मिला है। इस सूची में प्रथम स्थान पर ओक्साका, मेक्सिको, दूसरे स्थान पर सैन मिगुएल डी ऑलेंडे, मेक्सिको, तीसरे स्थान पर उबुद इंडोनेशिया, चौथे स्थान पर फ्लोरेंस, इटली और पांचवें स्थान पर इस्तांबुल, तुर्की रहा है। इसी प्रकार छठे स्थान पर मैक्सिको सिटी, मैक्सिको, सातवें स्थान पर चियांग माई, थाईलैंड और नौवें स्थान पर ओसाका, जापान रहा है।
एशिया के टॉप 15 बेस्ट शहर में भी राजस्थान के दो शहर
ट्रेवल प्लस लेजर मैग्जीन की ओर से एशिया के टॉप 15 बेहतरीन शहरों की सूची भी जारी की गई है। टॉप शहरों की सूची में जयपुर को तीसरा और उदयपुर को पांचवां स्थान मिला है। इस सूची में टॉप शहर उबुद इंडोनेशिया, दूसरे स्थान पर चियांग, थाईलैंड और चौथे स्थान पर ओसाका, जापान रहा है।
पर्यटन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व मानचित्र पर राजस्थान तेजी से उभर रहा है। प्रदेश के शहरों का वल्र्ड की टॉप शहरों की सूची में शामिल होना प्रदेशवासियों और राजस्थान पर्यटन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन उद्योग को दर्जा, नई पर्यटन नीति, राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति सहित कई नवाचार किये जा रहे है। 

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व