आखिर पकड़ में आया पैंथर

उदयपुर। जिले के जावर क्षेत्र में गत दिनों से पेंथर की हलचलों से प्रभावित हो रहे जनजीवन के बाद वन विभाग द्वारा चलाये गए पेंथर ऑपरेशन के तहत गुरुवार को सफलता मिली।
उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने बताया कि बुधवार रात्रि को मामादर्रा क्षेत्र, जहां गत 2 जून को पेंथर ने हमला कर एक महिला को मार दिया था, वाले क्षेत्र में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में यह पेंथर पकड़ में आया। यह नर पेंथर लगभग 8 से 10 वर्ष का है। इसके ऊपर के बांयी ओर का केनाईन (शिकारी दांत) टूटा हुआ है। पेंथर के केनाईन टूटे होने से उसे शिकार करने में परेशानी होने के कारण मानव पर हमला करने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए पेंथर को सज्जनगढ़ बॉयो पार्क में पशु चिकित्सक की देख-रेख में रखा गया है तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।  
इस तरह चला ऑपरेशन पेंथर
डीएफओ सैनी ने बताया कि पेंथर को रेस्क्यू करने के लिए विभाग द्वारा 5 ट्रेन्क्यूलाईज टीमें गठित की थी, जिसमें उदयपुर वन्यजीव, चित्तौड़गढ़ वन्यजीव, राजसमन्द व जयपुर की टीमें शामिल थी। इसके अतिरिक्त 3 गश्ती दल की टीमें तथा ट्रेप केमरा व पिंजरों की मॉनिटरिंग हेतु भी अलग-अलग टीमें गठित की गई। जिसमें वन विभाग के अधिकारी सुशील कुमार सैनी, कन्हैया लाल शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत सहित रेंज सराडा, परसाद व सलूंबर का 45 का स्टाफ शामिल रहा। ग्रामीणों को घर पर दरवाजा बंद कर सोने, अकेले जंगल में नहीं जाने, बच्चों को जंगल में नहीं भेजने इत्यादि के संबंध में जागरूक करने हेतु हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा वाहन उपलब्ध कराकर सहयोग किया गया। पेंथर को पकड़ने के लिए जयपुर के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ.अरविन्द माथुर को बुलाया गया। पुलिस विभाग उदयपुर द्वारा क्षेत्रों में दो ड्रोन उडाये गए ताकि पेन्थर की लोकेशन का पता चल सके। इसके तहत 10 पिंजरें व 12 ट्रेप केमरा भी अलग-अलग क्षेत्रों में लगाये गये।
गौरतलब है कि 2 जून को वनखण्ड जावर सिंघटवाडा-बी में मामादर्रा, नाका बाजार के सामने रेल्वे ट्रेक के पास श्रीमती केसरी देवी पत्नि हलिया मीणा पर एक पेन्थर ने हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार 25 जून को सिंघटवाड़ा के पन्नाफला की श्रीमती अमरी देवी पत्नि मंगला मीणा, पर घर पर सोते हुए हमला कर मार दिया वहीं एक तालाबफला निवासी महिला तथा एक नेवातलाई निवासी बालिका पर भी हमला कर पंेथर ने घायल किया, जिनका उपचार जारी है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व