सुखाड़िया विवि के सभी महाविद्यालयों में एनसीसी शुरू करवाने की तैयारी

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में सभी संघटक महाविद्यालयों में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की शाखाएं शुरू करवाने के लिए कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह स्वयं सोमवार को जयपुर में एनसीसी मुख्यालय पहुंचे।
कुलपति प्रो सिंह ने एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की तथा बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में वर्तमान में केवल विज्ञान महाविद्यालय में ही एनसीसी की गतिविधियां संचालित होती है। कॉमर्स, आर्ट्स, लॉ एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थी एनसीसी नहीं ले पाते क्योंकि संबंधित महाविद्यालयों में इसकी इकाइयां नहीं है।

विद्यार्थियों की लंबे समय से यह मांग भी थी कि सभी महाविद्यालयों में एनसीसी की इकाइयां शुरू की जाए। इस संबंध में कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने सोमवार को जयपुर में एनसीसी मुख्यालय पहुंचकर एनसीसी के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर पीएस राठौड़ से मुलाकात की एवं उन्हें इस बारे में अवगत कराया।

कर्नल राठौड़ में कुलपति प्रोफेसर से बातचीत के बाद आश्वासन दिया कि वे विभागीय स्तर पर बातचीत करके, प्रस्ताव तैयार करके शीघ्र ही सभी महाविद्यालयों में एनसीसी इकाई शुरू करवाने की व्यवस्था करेंगे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व