अगले वर्ष में नई भर्तियां कर पशु चिकित्सा संस्थाओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा

जयपुर। पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि अगले वर्ष में नई भर्तियां कर पशु चिकित्सा संस्थाओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि वित विभाग द्वारा 1902 पदों पर भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। 
श्री कटारिया प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को वर्ष 2018 में 1502 पदाें के लिए तथा वर्ष 2020 में 400 पदों के लिए लिखा गया था। कुल 1902 पदों पर भर्ती के लिए वित विभाग द्वारा स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि नियम 1977 में योग्यता के संबंध में कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में विलम्ब हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यवाही पूर्ण होते ही अगले वर्ष नई भर्ती कर रिक्त पदों को भरा जाएगा। 
इससे पहले विधायक श्रीमती सफिया जुबेर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में श्री कटारिया ने प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ की पशु चिकित्सा संस्थाओं में पशु चिकित्सा अधिकारियों/कर्मचारियों के रिक्त पदों का पदवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को कार्मिकों की उपलब्धता अनुसार भरा जाता है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 227 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 143 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 109 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 88 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 329 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व