राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने संभाला कार्यभार

जयपुर। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने गुरूवार को यहां शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन स्थित अपने कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह सहित विभाग के अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। इस मौके पर राजस्व मंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा अनुरूप उनकी प्राथमिकता प्रशासन गांवों के संग अभियान के सफलतापूर्वक संचालन की है। उन्होंने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभियान के तहत आयोजित शिविरों  के माध्यम से आमजन के 40 से 50 साल पुराने कार्य आसानी से होने के फलस्वरूप  लोगों को राहत मिल रही हैं। जाट ने कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय अभियान में जमीनीं स्तर तक आमजन को राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा वर्तमान नियमों का सरलीकरण किया जाएगा, ताकि अभियान में आमजन को अधिक से अधिक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जन-घोषणा पत्र के अनुरूप विभाग के सभी कार्यों का क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व