जनवरी में उदयपुर में होगा अप्रवासी राजस्थानियों का समिट

उदयपुर। नए साल में झीलों की नगरी उदयपुर में अप्रवासी राजस्थानी व विदेशों में रह रहे उदयपुरवासियों का समिट होगा। समिट का उद्देश्य विदेशों मंे रह रहे राजस्थानी और उदयपुर मूल के लोगों के सहयोग से उदयपुर में निवेश और विकास के अनुकूल माहौल तैयार करना है। निवेशक और अप्रवासी राजस्थानी उदयपुर में निवेश करने के लिए जनवरी में एक मंच पर आएंगे।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार इनवेस्टर समिट में अप्रवासी राजस्थानियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समिट के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। अप्रवासी राजस्थानियों का अपनी मिट्टी के साथ गहरा लगाव है। अप्रवासियों राजस्थानियों के सहयोग से उदयपुर जिले में निवेश और विकास के नए अवसर तैयार करेंगे।
तैयारियों का खाका खींचा:
राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने मंगलवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, जिला कलक्टर चेतन देवड़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी. बुनकर, जिला परिषद सीईओ गोविंदसिंह राणावत आदि अधिकारियों के साथ बैठक में जनवरी में होने जा रहे जिला स्तरीय समिट की तैयारियों का खाका खींचा और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा की।
मेडिसिटी, शिक्षा और पर्यटन को लेकर मांगे प्रस्तावः
राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने आला अधिकारियों के साथ उदयपुर में मेडिसिटी, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश को लेकर संभावनाओं पर चर्चा की। श्रीवास्तव ने मेडिसिटी, पर्यटन और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रोजेक्ट की जानकारी मांगी, ताकि इन क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। श्रीवास्तव ने शिक्षा से संबंधित दो प्रोजेक्ट्स को लेकर भी प्रस्ताव मांगे।

Related Posts

भागवत कथा सुनने से दुख दूर होता है : पुष्कर दास महाराज

उदयपुर।  शहर के आरके पुरम, गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पीछे,श्री नाथ नगर, साईं अपार्टमेंट के पास में पुष्कर दास महाराज के द्वारा चल रही संगीतमय भागवत कथा के दूसरे दिन…

मुंबई एयरपोर्ट 20 नवंबर को 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, जाने पूरी जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र का मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट CSMIA पर 20 नवंबर को छह घंटे के लिए उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि गुरुवार को…

You Missed

उदयपुर से दिल्ली और बैंगलुरु जाने वाली दो फ्लाइट कैंसिल, डबोक एयरपोर्ट पर हंगामा

  • December 5, 2025
  • 1 views
उदयपुर से दिल्ली और बैंगलुरु जाने वाली दो फ्लाइट कैंसिल, डबोक एयरपोर्ट पर हंगामा

कोलकाता- उदयपुर एक्सप्रेस का पटना साहिब पर अस्थायी ठहराव होगा

  • December 5, 2025
  • 2 views
कोलकाता- उदयपुर एक्सप्रेस का पटना साहिब पर अस्थायी ठहराव होगा

भागवत कथा सुनने से दुख दूर होता है : पुष्कर दास महाराज

  • December 5, 2025
  • 1 views
भागवत कथा सुनने से दुख दूर होता है : पुष्कर दास महाराज

राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

  • November 29, 2025
  • 5 views
राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

  • November 28, 2025
  • 7 views
आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड उदयपुर के चेयरमैन

  • November 28, 2025
  • 8 views
प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड उदयपुर के चेयरमैन