परिवारजन में संवादहीनता के कारण दूरिया बढ़ी : सोम त्यागी

उदयपुर। हम मेसे प्रत्येक व्यक्ति जीवन में सुख शांति की तलाश में है और इसे पाने के लिए हमने बडी कड़ी मेहनत भी की है पर कई बार ऐसा लगता है कि इतनी मेहनत के बाद भी हमें अपनी आने वाली पीढी को कुछ सार्थक दे पाने की स्थिति में नहीं है। हमारे जीने की चाहत और जीवन के वास्तविक स्वरूप में अभी भी दूरी बनी हुई है इस दूरी की यात्रा तय करने में जिंदगी की वास्तविक शिक्षा जरूरी है। वर्तमान में व्यक्ति चांद पर तो पहुंच गया है लेकिन अपने परिवारजन से दूर होता जा रहा है।
उक्त विचार सोमवार को उदयपुर के जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक स्कूल ऑॅफ एग्रीकल्चर साईंसेंस के सभागार में जीवन के शोध कार्य पर आधारित खुशहाली कार्यशाला में विख्यात प्रंबोधक जीवन विद्या संस्थान के सोम त्यागी ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यक्ति के मध्यम संस्कार, राजनीति व बाजार की भेंट चढ गया है, जिसके कारण युवा पीढी का गांवों से पलायन होना शुरू हो गया है और परिवारों के मध्य दूरिया बढ गई। पैसो से विकास नहीं हो सकता इसके लिए आम जन में संस्कार डालने की जरूरत है। उन्होने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी देश का एक भी गांव आत्म निर्भर नहीं बन पाया है। आदमी के विचार सोफ्टवेयर है और शरीर उसका हार्डवेयर, यदि हार्डवेयर सही नहीं रहेगा तो सोफ्टवेयर काम करना बंद कर देगा। इसी तरह जिंदा रहना व जीना , दोनो अलग अलग चीजे है। जिंदा रहना अधिनता है और जीना स्वतंत्रता है। आज के मोबाईल युग में परिवारजनों के बीच संवाद बंद हो गया है जिसके कारण आज परिवारों के बीच दूरिया बढी है और कई परिवार इससे टूट गये है, इस स्थिति से आप और हम ही को मिलकर इस समस्या से निजात पाना होगा।


अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि आज की युवा पीढी अपनी शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह चाहता है कि वह एक अच्छा डाक्टर, वकील, शिक्षक, वैज्ञानिक व अन्य उच्च पदों पर आसीन हो, लेकिन इसके लिए सकारात्मक शोध जरूरी है और अपने आप को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढेगे तो सफलता अवश्य ही मिलेगी। वर्तमान में युवा पीढी में मानवीय मूल्य व राष्ट्र के प्रति स्वाभिमान के साथ साथ भारतीय सभ्यता, संस्कार व संस्कृति देने की जरूरत है। इस अवसर पर भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बाल मुकुंद पाण्डे्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशला में विद्यापीठ के डीन डायरेक्टर व शहर के गणमान्य नागरिक व विधार्थी उपस्थित थे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व