उदयपुर पुलिस ने पकड़े कार चोर, गुजराती पर्यटक की कार के आरोपी भीलवाड़ा में पकड़े

कार चोरी के आरोपी पुलिस के साथ।

उदयपुर. सुखेर पुलिस ने एकलिंगजी में गुजराती पर्यटक की कार चोरी के मामले में दो जनों को गिरफ्तार करते हुए कार को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने इस घटना को लेकर आरोपीगण की तलाश केे लिए टीमें राजसंमद, भीलवाडा आदि स्थानों पर भेजा। मुखबिर की सूचना पर टीम ने आरोपी सुरेश पुत्र लक्ष्मण नाथ निवासीशास्त्री नगर, भीलवाडा व रामदेव पुत्र प्यारचंद निवासी भोपालपुरा,शास्त्री नगर,भीलवाडा को भीलवाडा से गिरफ्तार किया। उनकी निशादेही से चोरी हुई कार को बरामद किया गया। बाद में उनको न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया। टीम में महेन्द्र सिंह, नन्दकिशोर गुर्जर व निर्मल कुमार शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि कैलाशपुरी स्थित एकलिंगजी दर्शन आए गुजराज के घड़ी साबरकांठा निवासी देवेन्द्र सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 25 दिसम्बर की रात को कैलाशपुरी धर्मशाला के बाहर से उनकी कार खड़ी की जो कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गोपाल स्वरूप मेवाडा, वृताधिकारी जितेन्द्र आंचलिया के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी मुकेश सोनी द्वारा गठित टीम ने तकनीकी व मुखबिर की सूचना से पता किया कि घटना में चुराई हुइ कार नेगडिया टोल नाके से रात्रि के समय राजसमंद की तरफ निकली है। इसके बाद जांच आगे बढ़ाई और आरोपी भीलवाड़ा में पकड़ाए।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 338 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 238 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 184 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 162 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 225 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 421 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व