गहलोत ने उदयपुर संभाग का ठेका कटारिया के नाम दे रखा है, जनहित मोर्चा का बड़ा आरोप

उदयपुर। नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा नगर निगम, उदयपुर को हस्तान्तरित की गई नई कॉलोनियों के 272 भूखण्डों में हुए घोटाले एवं भ्रष्टाचार, नगर निगम उदयपुर में कचरा निस्तारण के नाम पर हुए घोटाले एवं भ्रष्टाचार एवं चम्पाबाग की भूमि में हुए घोटाले एवं भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर उदयपुर जनहित मोर्चा का एक प्रतिनिधि मण्डल अरूण व्यास के नेतृत्व में अति. जिला कलक्टर अशोक कुमार को ज्ञापन दिया।
मोर्चा के सचिव राजेश सिंघवी ने बताया कि नगर निगम उदयपुर का बोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। ऐसे में राजस्थान सरकार एवं प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि उनके सामने अगर कोई घोटाला या भ्रष्टाचार उजागर होता है तो वे तत्काल उसकी जांच करवा कार्यवाही करे, दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर दोषियों को जेल भेजे, लेकिन राजस्थान सरकार व प्रशासन इन मुद्दो पर आंख बंद कर चुप्पी बनाये हुए है, इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा के प्रभावशाली नेता अधिकारी एवं भूमाफियाओं का एक गिरोह बना हुआ है, जो उदयपुर की जनता को लूट रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर संभाग का ठेका प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया के नाम दे रखा है कि वे या उनके चहेते कुछ भी करें, उन्हें उसकी पूरी छूट रहेगी।

सिंघवी ने कहा कि भाजपा नेता यह समझते हैं कि उनका कोई विकल्प नहीं है, इसलिए वे अपनी लूट खसोट जारी रखेंगे, लेकिन जनता ने भी यह तय कर लिया है कि वे बीमारी का विकल्प नहीं बीमारी का ईलाज करेंगे और बीमारी का ईलाज करते समय विकल्प नहीं देखा जाता।

प्रतिनिधि मण्डल में डॉ. सुधा चौधरी, गुमान सिंह राव, के.आर.सिद्दीकी, सौरभ नरूका, लालूराम पटेल, गजनेफर, मोहम्मद निजाम, रानी माली, आदि मौजूद थे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व