रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को टाईगर रिजर्व बनाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति दी गई : हेमाराम

जयपुर। वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी Hemaram Choudhary ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि बून्दी जिले में स्थित रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभ्यारण्य को टाईगर रिजर्व बनाये जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
चौधरी ने विधायक पानाचंद मेघवाल के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्लीे द्वारा वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम 1972 की धारा 38 के प्रावधानान्तर्गत 5 जुलाई 2021 को ramgarh vishdhari रामगढ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य व निकटवर्ती क्षेत्रों को टाईगर रिजर्व बनाये जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि एनटीसीए द्वारा प्रदान की गई स्वीकृति के क्रम में राज्य सरकार द्वारा रामगढ विषधारी टाईगर रिजर्व के क्रिटिकल टाईगर हैबीटाट (कोर) एवं बफर क्षेत्र के निर्धारण हेतु धारा 38 वी (4) के अनुसार विशेषज्ञ  समिति का गठन किया गया है। वन मंत्री ने बताया कि समिति द्वारा रामगढ विषधारी टाईगर रिजर्व, जिला बून्दी  के कोर (सी.टी.एच.) तथा बफर क्षेत्र के निर्धारण हेतु रिपोर्ट  24 जनवरी 2022 को राज्य सरकार को प्रस्तुत की गई है। उन्होंने बताया कि समिति की रिपोर्ट का परीक्षण कर राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
 चौधरी ने बताया कि वन्यजीव अभयारण्य शेरगढ में पेंथर प्राकृतिक रूप से पाये जाते हैं और यहां टाईगर एवं चीता शिफ्ट करने की  वर्तमान में कोई योजना नहीं है, अपितु वन्यजीव अभयारण्य  शेरगढ में चीता छोडे जाने की संभावनाओं का जायजा लिया जाने की दृष्टि से विचार करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्था्न, देहरादून के वैज्ञानिकों द्वारा शेरगढ वन्यदजीव अभयारण्य का प्रारंभिक अवलोकन किया जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी है। 
              उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में शेरगढ अभयारण्य का क्षेत्रफल कम होने के कारण समीपस्थ अतिरिक्त वन क्षेत्र को सम्मिलित किया जाने, चारों ओर फेंसिंग की जाने, गे्राम सुरपा को बाहर विस्थापित किये जाने आदि उपरांत ही यह अभयारण्य चीता की 3-4 यूनिट बनाने हेतु उपयुक्त हो सकता है के बारे मे उल्लेखित किया गया है। इस संबंध में एनटीसीए द्वारा अपने पत्र 7 दिसंबर 2021 द्वारा सूचित किया गया है कि प्रथम चरण में चीता बसाने की कार्यवाही मध्यप्रदेश में की जा रही है। अन्य स्थानों के संबंध में बाद के चरणों में कार्यवाही की जायेगी।
            वन मंत्री ने बताया कि बारां के शेरगढ अभयारण्य  का प्रशासनिक नियंत्रण  कोटा से हटाकर बारां में करने के संबंध में विधायक अटरू श्री पानाचन्द् मेघवाल से उनका पत्र 31 मार्च 2021 प्राप्त हुआ जिस पर अति. प्रधान मुख्य  वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की राय ली गई। उन्होंने बताया कि अति. प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की राय अनुसार शेरगढ़ अभयारण्य का प्रबंधन एवं प्रशासनिक नियंत्रण वन्यजीव मण्डल कोटा  में रखा जाना उचित है जिससे अभयारण्य में वन्यजीवों एवं उनके हैबीटाट का प्रबंधन, रेस्क्यू कार्य इत्यादि सुचारू रूप से हो पायेगा।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व