महाराणा प्रताप ने सत्ता को ठोकर मार स्वाधीनता की लड़ाई के लिए युद्ध किया ना की सत्ता प्राप्ति के लिए, डोटासरा अपनी जानकारी के लिए पढ़ ले : कटारिया

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विद्वान गोविंद डोटासरा ने महाराणा प्रताप पर कुछ टिप्पणी की क्योंकि वह शिक्षा के विद्वान हैं वे उनसे इतना ही जानना चाहते हैं कि सत्ता प्राप्त करने के लिए प्रताप ने युद्ध किया यदि उन्होंने कोई युद्ध किया तो स्वाभिमान व स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी इतिहास। यदि गोविंद डोटासरा ने नहीं पढ़ा हो तो पढ़ ले जो आततायी आया था वह घूमने नहीं आया था वह यहां की जनता को पराधीन करने आया था। मेवाड़ ने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की इसलिए जंगल-जंगल भटक कर सेना का संचालन कर मेवाड़ के स्वाधीनता की लड़ाई लड़ते रहे और स्वाधीनता प्राप्त की ।श्री कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का बेड़ा गर्क इसीलिए हुआ है कि उन्होंने हमारे बच्चों को अकबर महान पढ़ाया। उन्हें प्रताप को महान कहने में शर्म आती थी ।इस कारण कांग्रेस पार्टी के तुष्टीकरण के चलते उसकी इतनी दुर्गति हुई है कि आज देश में राज करने वाली पार्टी कोने में दुबक कर रह गई है और बची खुची यदि समाप्त करना चाहते हो तो ऐसी टिप्पणियां करते रहो। उन्होंने कहा कि प्रताप ने कोई दिल्ली जाकर युद्ध नहीं किया अपितु मेवाड़ की स्वाधीनता, मूल्य,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए किन कष्टों में युद्ध किया। यह दुनिया में पहला व्यक्ति है जिसने संघर्ष और कष्टों को स्वीकार तो किया महलों को छोड़कर संघर्ष किया, सत्ता प्राप्ति को कभी मन पर नहीं लाए, राज की लालसा कभी कि नहीं ।अगर यदि इतिहास नहीं पढ़ा हो तो एक बार पुनः पढ़ ले।भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा प्रताप और अकबर की सत्ता संघर्ष को जिस प्रकार से विवादित बयान दिया और महाराणा प्रताप की युद्ध को सत्ता के लिए संघर्ष बताया उसकी गॉड निंदा करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने सदैव स्वाधीनता और स्वाभिमान की लड़ाई को लड़ा है वह राष्ट्रवाद की लड़ाई थी। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस सदैव अकबर को महान बताती आई है और यही उन्होंने देश की भावी पीढ़ी को पढ़ाया अतः हमें समझ में आ सकता है कि गोविंद डोटासरा जैसा व्यक्ति तुष्टीकरण की नीति के चलते इस प्रकार के बयान दे सकते हैं।भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में गोविंद डोटासरा का विरोध करेगी और सड़क से लेकर विधानसभा तक महाराणा प्रताप के गौरव को बनाए रखने के लिए ऐसे निम्न स्तर के वक्तव्य देने वाले नेताओं का विरोध करती रहेगी डोटासरा का यह बयान राणा प्रताप की कीर्ति के खिलाफ दिया गया बयान है

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 362 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 264 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व