जल की बचत और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : जोशी

जयपुर । जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा है कि जल की बचत और संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग अपने दैनिक जीवन में पानी को बचाने के संकल्प के साथ इसके अधिकतम सदुपयोग को अपनी आदत बनाए क्योंकि जल की बचत ही जल का उत्पादन है।

डॉ. जोशी मंगलवार को जयपुर में ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) तथा जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन (डब्ल्यूएसएसओ) की ओर से आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

जलदाय मंत्री ने कहा कि जीवन के लिए हवा के बाद पानी की सर्वाधिक आवश्यकता वाला तत्व है, जो हमें प्रकृति से मिलता है, लेकिन यह मानवीय स्वभाव हो गया है कि जो चीजें हमें प्राकृतिक रूप से मिलती है, व्यक्ति उनके उपयोग और प्रबंधन के मामले में लापरवाह होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव द्वारा जब भी पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर जीवन की खोज की जाती है तो वहां सबसे पहले पानी की तलाश की जाती है। पानी की खोज ही यह बताती है कि वहां कभी जीवन रहा होगा। इसलिए यह कहा जाता है कि जल है तो जीवन है। आज इसी परिप्रेक्ष्य में जल को सहेजते हुए उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने की जरूरत है।

डॉ. जोशी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पूरी दुनिया में जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए आज के दिन को ‘विश्व जल दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है। सभी को इस जिम्मेदारी के लिए सचेत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2018 से 2028 के दशक को जल कार्यवाही दशक घोषित किया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जलदाय राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि जल की उपलब्धता की स्थिति सभी को पता है। लगातार अत्यधिक दोहन के कारण भूजल की स्थिति खराब होती जा रही है। यह समय की मांग है कि हम भूजल के दोहन के साथ-साथ रिचार्ज के प्रति भी सजगता से ठोस प्रयास करें। इसी से आने वाला कल हमारे लिए सुरक्षित हो सकेगा।

कार्यक्रम में जलदाय मंत्री डॉ. जोशी और जलदाय राज्य मंत्री श्री बामनिया ने विश्व जल दिवस पर विशेष पोस्टर ‘जल की हर बूंद है अनमोल, समझो इसका मोल’ का विमोचन किया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक श्री प्रकाश राजपुरोहित, जलदाय विभाग की संयुक्त शासन सचिव-प्रथम श्रीमती पुष्पा सत्यानी, संयुक्त शासन सचिव-द्वितीय श्री प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता-ग्रामीण श्री आरके मीना, मुख्य अभियंता-प्रशासन श्री राकेश लुहाड़िया, मुख्य अभियंता-जेजेएम श्री दिनेश गोयल, मुख्य अभियंता-विशेष प्रोजेक्ट्स श्री दलीप कुमार गौड़, मुख्य अभियंता-भूजल श्री सूरजभान सिंह एवं डब्ल्यूएसएसओ के निदेशक श्री हुकमचंद वर्मा सहित जलदाय एवं भूजल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

    उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 297 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 189 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 152 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 136 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 185 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 378 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व