पीएम मोदी के Har Ghar Tiranga अभियान से जुड़कर अमृत महोत्सव मनाएं : दीया कुमारी

राजसमंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘हर घर तिरंगा’ Har Ghar Tiranga अभियान की घोषणा की है, जो घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सोशल मीडिया पर इसकी फोटो लगाने का एक जन आंदोलन है। राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने सभी नागरिकों से ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के 75वें वर्ष के जश्न के तौर पर अपनी छतों पर ‘तिरंगा’ फहराकर या सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देने की अपील की है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की राजस्थान प्रभारी सांसद दीयाकुमारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘तिरंगा’ की खरीद के लिए जनता के बीच जागरूकता उत्पन्न करने और इस अभियान को सफलतापूर्वक शुरू करने की तैयारी करने का भी आग्रह किया।

diya_kumari

सांसद दीया कुमारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया बहुत बड़ा अभियान है। ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में इस अभियान के तहत यह परिकल्पना की गई है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के नागरिक एकजुट होकर छतों पर गर्व के साथ अपने देश का झंडा फहराएं या इससे अपने घरों को सजाएं। तिरंगे को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया की जयंती पर 2 से 5 अगस्त तक सोशल मीडिया की डीपी को बदलकर इस आंदोलन को डिजिटल तरीके से आगे बढ़ाएं।

सांसद ने कहा कि भारत एक गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए तैयार है, क्योंकि देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर देशभर में सभी क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इस अभियान से जुड़कर हम स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता का सम्मान करेंगे। राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को समर्पित करेंगे और देश के प्रति अपनी निष्ठा का पालन करेंगे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व