Azadi Ka Amrit Mahotsav : बिखरी देशभक्ति की स्वर लहरियां

उदयपुर ।  स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित Azadi Ka Amrit Mahotsav आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम दौरान शुक्रवार को सामूहिक देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

Udaipur

राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर के जिला मुख्यालय पर आयोजित इस विशाल कार्यक्रम का साक्षी बना रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड। तिरंगी आभा से सुशोभित इस मैदान में हजारों युवाओं ने एक सुर में 16 मिनट की अवधि में विभिन्न देशभक्ति गीतों का गायन कर राष्ट्रभक्ति का अनूठा परिचय दिया। देशभक्ति गीत गायन का शुभारंभ वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ हुआ इसके बाद सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, विजय विश्व तिरंगा प्यारा-झण्डा ऊंचा रहे हमारा और राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन ओपी बुनकर, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज शर्मा, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण पंड्या, विवेक कटारा, एसीईओ विनय पाठक सहित विभिन्न पार्षदगण व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Azadi Ka Amrit Mahotsav
Azadi Ka Amrit Mahotsav at udaipur


कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एंजीलिका पलात, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, रेजिडेंसी प्राचार्य श्रीमती रंजना मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रधान, शारीरिक शिक्षक अन्य स्टाफ सदस्य, हजारों की संख्या में आए निजी व राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों की अहम भूमिका रही।


कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ कार्यक्रम
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर व एसीईओ विनय पाठक की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों ने देशभक्ति गीत का गायन किया। वहीं जिले भर में विभिन्न उपखण्ड व ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 81 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 39 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 62 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 182 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व