पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम का शिलान्यास

जयपुर।  राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतांत्रिक आदर्श और मूल्यों का पवित्र ग्रंथ है जिसमें हमारी संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य निधि समाहित है।
राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को सीकर जिला स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय कटराथल में  स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम  के  शिलान्यास  कार्यक्रम में  बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति एकता और अखंडता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि महान विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीयता के मूर्तरूप थे। उनके विचारों से राष्ट्र और व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। इसलिए सबको उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने दीनदयाल के आर्थिक दर्शन को आधार बनाकर ‘उत्पादन में बढ़ोतरी, उपभोग पर संयम, वितरण में समानता’ की बात की। पं. दीनदयाल का चिंतन समाज की संपूर्णता का चिंतन है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि शेखावाटी में मातृ भूमि की रक्षा एवं अपने प्राणों की आहुति देने वाले सर्वाधिक वीर सपूत दिये हैं और ऎसे उद्यमी भी दिये हैं जिन्होंने व्यवसाय, उद्योग के क्षेत्र में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है।  उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक और राजनितिज्ञ ही नहीं थे बल्की उनका उच्च शिक्षा से भी नाता था।  उन्होंने शिक्षा में आमूलचुल परिवर्तन करते हुए समाज के नव निर्माण को सर्वाेपरी रखते हुए सदैव कार्य किया। उनका एकात्म मानववादवाद  की विचार धारा, राष्ट्र के सर्वांगीण विकास पर ही अधिक जोर था। 
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि प्रदेश की स्थापत्य कला में अपने देश की संस्कृति छलकती है। शेखावाटी के जर्रे-जर्रे में बलिदान की भावना देखने को मिलती है और शेखावाटी के कण-कण में लक्ष्मी निवास करती है। शेखावाटी में टाटा, बिड़ला, डालमिया, पौदार भामाशाह, उद्योगपति हुए हैं । शेखावाटी में सालासर, खाटूश्याम, जीणमाता, शाकम्भरी सहित अन्य धार्मिक स्थान है। लोगों के आर्थिक विकास के माध्यम भी धार्मिक स्थल है। उन्होंने कहा  कि इस विश्वविद्यालय में शहीदों के त्याग, बलिदान, शहीद वीरांगनाओं की जानकारी देने के लिए शोधपीठ स्थापित किया जायेगा।
कार्यक्रम में पिलानी विधायक श्री जे.पी. चन्देलिया, सीकर विधायक श्री  राजेन्द्र पारीक ने भी सम्बोधित किया । 
शेखावाटी विश्व विद्यालय के कुलपति  श्री भागीरथ सिंह ने अपने सम्बोधन में  विश्वविद्यालय की विकास योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी । आरंभ में राज्यपाल श्री मिश्र ने भारतीय संविधान की उद्देशिका एवं संविधान के मूल कर्तव्यों का वाचन कराया। 
 समारोह में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 188 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व