मोदी राज में अंतिम पंक्ति पर बैठी महिला आज प्रथम पंक्ति पर आकर खड़ी हो गई : पूनिया

उदयपुर। लेकसिटी Udaipur में अहमदाबाद हाइवे पर रोमी रॉयल रिजॉर्ट Ramee Royal Udaipur  में भाजपा महिला मोर्चा Bjp Mahila Morcha का प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा राज्य मंत्री अलका गुर्जर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अल्का मूंदड़ा, जिला प्रभारी एवं बांसवाड़ा सांसद कनक मल कटारा ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया।

प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने कहा की मोदी राज में अंतिम पंक्ति पर बैठी महिला जहां आज प्रथम पंक्ति पर आकर खड़ी हो गई है वही राजस्थान की गहलोत सरकार में महिलाओं की महिलाओं पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं और इसके लिए महिलाओं को एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसके अध्यक्ष ने राष्ट्र को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, वही दूसरी ओर नेहरू ने सत्ता प्राप्ति के लिए देश का विभाजन कर दिया था और आज मोदी जी ने धारा 370 हटा कर उस दिशा में ठोस कदम उठाया है।

तीसरे सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने पूरे प्रदेश में जनता आक्रोशित है कि आने वाले चुनाव में जनता ही धक्के के माध्यम से इस निरंकुश कुशासन जंगलराज वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और तीन चौथाई बहुमत के आधार पर भाजपा सरकार बनाएगी कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चौथे सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भाजपा की कार्य पद्धति व संगठन रचना के बारे में विस्तार से बताया।पांचवें सत्र में राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने मोदी सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक महिलाओं के समक्ष रखा और साथ ही महिलाओं को राजस्थान सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी दिलाया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 367 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 268 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 184 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 260 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 451 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व