मुमुक्षु दिशा, मुस्कान व प्रियंका को 11 को उदयपुर में दीक्षा देंगे आचार्य राममुनि

उदयपुर। वर्ष 2022 उदयपुर के लिए आध्यात्मिकता की बहार लेकर आया है। इस वर्ष उदयपुर मे भगवान महावीर की पाठ परम्परा के 82 वें आचार्यश्री रामेश का चातुर्मास “राम महोत्सव” उदयपुर सेक्टर 4 जैन स्थानक मे भव्य आध्यात्मिक वातावरण मे गतिशिल है। आचार्य रामेश सहित कुल 87 साधु – साध्वी सेक्टर 4 परिक्षैत्र मे विराज रहे हैं।
आचार्यश्री रामेश का प्रतिवर्ष का चातुर्मास पूर्ण आध्यात्मिकता से ओत प्रोत व आडम्बर रहित होता है। तथा प्रतिवर्ष धर्म ,तप ,त्याग , दीक्षा के नए कीर्तिमान स्थापित होते है। इस वर्ष भी उदयपुर चातुर्मास इतिहास रच रहा है। इस चातुर्मास काल के अब तक 85 दिवस सम्पन्न हो गए है जिनमे 6 जैन दीक्षा सम्पन्न हुई है, 78 मासक्षमण तप सम्पन्न हुए है , 272 केश लोच सम्पन्न व प्रतिदिन अनेक त्याग तपस्या व प्रवचन हो रहे हैं। इसी क्रम मे 11 अक्टुबर को तीन जैन भागवती दीक्षा और होगी। इनमे मुस्कान बरडीया ( देशनोक) , प्रियंका भटेवरा ( पुणे) व दिशा जी पगारिया ( जलगांव) दीक्षा आचार्यश्री रामेश से ग्रहण करेंगी।

आचार्यश्री रामेश का स्वयं का
संयम जीवन 50 वर्ष का है तथा 23 वर्ष से आप आचार्य के रुप मे जीनशासन की सेवा कर रहे हैं। वर्तमान मे आपके सान्निध्य मे 450 से अधिक साधु साध्वी देश के विभिन्न क्षैत्रो मे चातुर्मास हेतु विराज रहे हैं। वर्ष 2022 मे अभी तक आचार्यश्री रामेश की आज्ञा मे 12 जैन भागवती दिक्षाएं सम्पन्न हो चूंकि है इनमे से 6 दीक्षा तो वर्तमान मे आचार्यश्री रामेश के उदयपुर प्रवास में ही हुई है। अब तीन दीक्षा 11 अक्टुबर , एक दीक्षा 5 नवम्बर व एक दीक्षा 4 दिसम्बर हेतु स्वीकृत है।

दीक्षार्थियों का परिचय

  • मुमुक्षु सुश्री मुस्कान बरड़िया
    जन्म स्थान देशनोक (राज)
    वर्तमान निवासी बीकानेर ( राज)
    व्यावहारिक शिक्षा एम. कॉम. (ए.बी.एस.टी.)
  • मुमुक्षु सुश्री प्रियंका भटेवरा
    जन्म स्थान पुणे (महाराष्ट्र)
    व्यावहारिक शिक्षा मास्टर इन कम्प्यूटर साइंस
  • मुमुक्षु सुश्री दिशा पगारिया
    जन्मस्थान जलगांव (महाराष्ट्र)
    व्यावहारिक शिक्षा सी. ए. एपियरिंग

दीक्षा महोत्सव के कार्यक्रम

  • 10-10-2022, सोमवार को
  • वरघोड़ा – प्रातः 7:00 बजे से
    सेक्टर 4 के प्रमुख मार्गो से
  • ओगाबंधाई एवं केसर छंटाई – प्रवचन पश्चात – प्रवचन स्थल , सेक्टर 4 जैन स्थानक पर
  • अभिनंदन समारोह – दोपहर 1:30 बजे से
    सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर 4 पर

  • 11-10-2022, मंगलवार को
  • मुंडन – प्रातः 11:00 बजे से
    नागेन्द्र भवन में , सेक्टर 4 पर
    महानिष्क्रमण यात्रा – दोपहर 1:00 बजे से
    नागेन्द्र भवन से प्रवचन स्थल सेक्टर 4 जैन स्थानक तक
  • दीक्षा सविधि – शुभ मुहुर्त दोपहर 2:40 से
    प्रवचन स्थल, जैन स्थानक, सेक्टर 4 पर

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व