राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में उदयपुर को मिला गौरव

उदयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से जयपुर के मानसरोवर में आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में उदयपुर को गौरव प्राप्त हुआ है। इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उदयपुर निवासी राउमावि वरड़ा के सृजनधर्मी शिक्षक हेमंत कुमार जोशी को प्रेरक सम्मान व चौकसी गु्रप के सीएसआर अधिकारी प्रवीण यादव को प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. ने सम्मानित किया।


जयपुर के मानसरोवर में स्थित शिप्रा पथ पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के दीप स्मृति सभागार में आयोजित इस समारोह में हेमंत जोशी को राउंड टेबल, एलएण्डटी व अन्य भामाशाहों को प्रेरित कर शिक्षण संस्थाओं के भौतिक विकास में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर चौकसी हेरियस के सीएसआर अधिकारी प्रवीण यादव का भी इस समारोह में शिक्षा मंत्री ने सम्मान किया। इस सम्मान समारोह में मोटर गेराज मंत्री राजेन्द्र यादव, शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग,स्कूल शिक्षा अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल, समसा के निदेशक मोहनलाल यादव, शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा के क्षेत्र में दानदाताओं द्वारा विद्यालयों या शिक्षण संस्थाओं के भौतिक विकास एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करवाकर दिए गए सहयोग को दृष्टिगत रखते हुए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व