ऐसा होगा निम्बाहेड़ा का नया हॉस्पिटल कैम्पस

चित्तौड़गढ़। बजट घोषणा 2022 के तहत उपजिला चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत हुए निम्बाहेड़ा के राजकीय चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जानकारी देते हुए बताया की निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की स्थापना हेतु सरकारी नियमानुसार सभी तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भवन की विस्तृत कार्य योजना अधिकारियों द्वारा बनाई गई थी, जिस पर स्वायत्त शासन विभाग के चीफ इंजीनियर ने राष्ट्रिय स्वास्थ्य योजना के तकनीकी अधिकारियों, स्वायत्त शासन विभाग के वरिष्ठ अभियन्ताओं सहित अन्य तकनीकी अधिकारियों से मंथन के पश्च्यात अस्पताल भवन की कार्य योजना को अपनी अन्तिम तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे नवीन भवन के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित किये जाने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। उक्त भवन का निर्माण निम्बाहेड़ा की चिकित्सकीय सेवाओं के विस्तार में मिल का पत्थर साबित होगा।

 निम्बाहेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुभाषचंद शारदा ने बताया कि उक्त नवीन जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण में लगभग 72 करोड़ रुपए व्यय होंगे। यह भवन चार मंजिला होगा तथा लगभग 2 लाख वर्ग फीट में फेला होगा। इसके निर्माण हेतु निवीदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है एवं सम्भवतया गुरूवार तक निविदा आमंत्रित कर ली जायेगी। भवन के निर्माण हेतु 25 करोड़ रू की प्रथम किस्त निम्बाहेड़ा नगरपालिका को चित्तौड़गढ़ डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड ट्रस्ट के माध्यम से प्राप्त हो चुकी है। नवीन भवन का निर्माण सम्भवतया 9 माह में पूर्ण हो जायेगा।

 चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमलेश बाबेल ने बताया कि उक्त भवन उच्च सुविधाओ से परिपूर्ण भवन निम्बाहेड़ा के साथ साथ समीपवर्ती गांवों एवं छोटीसादड़ी, भदेसर, बड़ीसादड़ी सहित मध्यप्रदेश के जावद, नीमच, मनासा क्षेत्र के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। नवीन जिला चिकित्सालय के भवन को अन्तिम स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व