उदयपुर से कामाख्या की तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन रवाना



उदयपुर।  वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत उदयपुर से कामाख्या जाने वाली ट्रेन रविवार को उदयपुर सिटी स्टेशन से रवाना हुई। आज सुबह उदयपुर शहर विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, समाजसेवी गोपालकृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व विधायक एवं गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया।
इस दौरान समस्त अतिथियों ने तीर्थयात्रियों को राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रा की सौगात देने पर बधाई दी और उनकी यात्रा की सफलता की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी दिनेश श्रीमाली, राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड सदस्य प्रताप सिंह राजपुरोहित, टीएसी एवं राज्य स्तरीय बीसूका समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या, देवस्थान विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ओपी जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओपी बुनकर, पूर्व आयुक्त अशोक यादव, सहायक आयुक्त जतिन गांधी व गौरव सोनी, निरीक्षक शिवराज सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्री व उनके परिजन मौजूद रहे।
1110 तीर्थयात्री करेंगे यात्रा:
देवस्थान विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि इस ट्रेन में 1110 वरिष्ठ नागरिक यात्री, 38 राजकीय स्टाफ सहित कुल 1148 यात्री यात्रा करेंगे। इसमें उदयपुर संभाग के 180 यात्रियों सहित जयपुर संभाग के 325, जोधपुर के 179, बीकानेर के 121 , अजमेर संभाग के 133, भरतपुर के 146 व कोटा के 26 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा का अवसर मिला है।  

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व