धूमधाम से आयड़ तीर्थ पर चढ़ाई गई वार्षिक ध्वजा

उदयपुर। तपागच्छ की संस्थापन भूमि आयड़ तीर्थ पर शनिवार को धूमधाम से पांचों मंदिरों एवं समस्त देवरियों पर आचार्य कुलचंद्र सूरिश्वरजी की निश्रा में वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। साथ ही न्यू भुपालपुरा सौ फीट रोड स्थित आदेश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त 3 मई को निकाला गया।
श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में शनिवार को सुपाश्र्वनाथ मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे विभिन्न मार्गो से आचार्य कुलचंद्र सूरिश्वरजी म.सा. का आयड़ तीर्थ पर आगमन हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं ने चावल के गहूलिये बनाकर आचार्यश्री का स्वागत किया। तीर्थ पर पहुंचने पर पाश्र्व वल्लभ सेवा मण्डल की बहनों द्वारा आचार्य श्री व आदि ठाणा का कलश वंदन कर तीर्थ में प्रवेश कराया। जहां पर आचार्य श्री ने सभी मंदिरों में सामूहिक चेत्य वंदन किया। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष तेजसिंह बोल्या, उपाध्यक्ष भूपालसिंह परमार, मंत्री कुलदीप नाहर, श्री संघ के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र हिरण, अंकुर मोरडिया, सतीश कच्छारा, चतर पामेचा, राजेन्द्र जवेरिया आदि मौजूद थे।
श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के मंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि पाश्र्व वल्लभ सेवा मण्डल द्वारा आयड़ तीर्थ पर आयोजिक वार्षिक ध्वजा के कार्यक्रम में शनिवार को प्रात: साढ़े नौ बजे संगीतमय सत्तरभेदी पूजा पढ़ाई गई उसके बाद जयघोष के बीच भगवान महावीर स्वामी, आदेश्वर भगवान, वासुपूज्य भगवान, शांतिनाथ भगवान एवं शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जिनालय पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इसके साथ ही आयड़ तीर्थ पर स्थित सभी देवरियों एवं अन्य छोटे-मोटे मंदिरों पर भी वार्षिक ध्वजा धूमधाम से चढ़ाई गई। वार्षिक ध्वजा जैसे ही चढ़ाई गई उस दौरान चहूंओर से अक्षत वर्षा हुई और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर भगवान की विशेष अंगरचना की गई। आचार्य कुलचंद्र सूरिश्वरजी ने वार्षिक ध्वजा के महत्व पर प्रकाश डाला। ध्वजा महोत्सव के बाद सकल श्री संघ का स्वामिवात्सल्य आयोजित हुआ।
महासभा के अध्यक्ष एवं मंत्री के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौ फीट रोड स्थित आदेश्वर भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 3 मई को होगी। वहीं आचार्य श्री की निश्रा में आगामी 23 अप्रेल को वर्षीतप के आखातीज पर सामूहिक पारणे आयड़ तीर्थ पर कराये जायेंगे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 413 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 315 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व