बैट्री एवं ई-वेस्ट का निस्तारण आज की मुख्य समस्या: जोशी

उदयपुर। “इलेक्ट्रिक वाहनों एवं इलेक्टाॅनिक उपकरणों के बढते इस्तेमाल से आने वाले समय में बैट्री एवं ई-वेस्ट का निस्तारण करना एक प्रमुख चुनौति सिद्ध होगा। यूसीसीआई को औद्योगिक अपशिष्ट के साथ-साथ ई-वेस्ट के निस्तारण के लिये भी सुविधा का विकास करना चाहिये।“
उपरोक्त सुझाव यूसीसीआई में आयोजित बैठक के दौरान एमएसएमई अधिकारियों द्वारा दिये गये। एमएसएमई सेक्टर से जुडे विभिन्न सरकारी विभागों एवं उद्योग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ यूसीसीआई में एक बैठक का आयोजन किया गया।
मानद महासचिव श्री मनीष गलुण्डिया ने जानकारी दी कि भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अधिकारियों के लिए एमएसएमई अभिनव योजना पर एमएसएमई प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण केंद्र, उदयपुर द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के आरम्भ में उदयपुर के औद्योगिक एवं व्यावसायिक परिदृष्य के विषय में एमएसएमई अधिकारियों को जानकारी प्रदान करने हेतु यूसीसीआई के पदाधिकारियों के साथ की परिचर्चात्मक बैठक आयोजित की गई। एमएसएमई अधिकारियों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्षा डाॅ. अंशु कोठारी ने यूसीसीआई की कार्ययोजना एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।


कार्यक्रम के समन्वयक भारत सरकार के माईक्रो, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्रालय के एमएसएमई टीडीसी के उदयपुर विस्तार केन्द्र के उप-निदेशक श्री प्रवीण आर. जोशी ने एमएसएमई अधिकारियों को उदयपुर के औद्योगिक एवं व्यावसायिक परिदृष्य से अवगत कराया।
यूसीसीआई भवन एवं पर्यावरण पार्क के अवलोकन के दौरान मानद महासचिव श्री मनीष गलुण्डिया ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। देश के अलग-अलग राज्यों से आये एमएसएमई अधिकारियों ने यूसीसीआई द्वारा सम्भाग के औद्योगिक विकास के लिये किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व