इंटीरियर डिजाइनर गौरव सिंघवी को मिला अंतर्राष्ट्रीय आइकन पुरस्कार

उदयपुर। लेकसिटी के जाने-माने युवा वास्तुविद एवं इंटीरियर डिजाइनर गौरव सिंघवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का गौरव बढ़ाया है। गौरव सिंघवी को इंटीरियर डिजाइन और वास्तु शास्त्र एकीकरण में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण भाव और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय आइकन पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।
सिंघवी को गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित एक गाला इवेंट में 200 से अधिक गणमान्य जनों और मेहमानों के मध्य वनडे इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज मशहूर भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने जब यह प्रतिष्ठित पुरस्कार गौरव सिंघवी को प्रदान किया तो पूरा सभागार तालियों से गूँज उठा।
इस दौरान गणराज्य गाम्बिया के उच्चायुक्त मुस्तफा जवारा, मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप शाही, भारत में गणराज्य रवांडा की उच्चायुक्त महामहिम सुश्री जैकलीन मुकांगिरा और लैटिन अमेरिकी कैरेबियन ट्रेड यूनियन में व्यापार आयुक्त डॉ. सेनोरिटा आइजैक ने प्रमुख रूप से समारोह की गरिमा को बढ़ाया।
इस मौके पर सिंघवी ने बताया कि लेकसिटी में इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में युवा प्रतिभाएं अच्छा कार्य कर सकती है। उन्होंने शहर की हेरिटेज के संरक्षण और इसके माध्यम से पर्यटन संवर्द्धन के प्रयासों को मजबूती देने की आवश्यकता भी प्रतिपादित की है। उल्लेखनीय है कि सिंघवी ने इंटेक से जुड़कर शहर की हेरिटेज संरक्षण के लिए भी कार्य कर रहे हैं।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व