पीआईएमएस अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया

उदयपुर। पीआईएमएस अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एमबीबीएस छात्रों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। छात्रों ने रंग-बिरंगे पोस्टर्स तैयार किए और अस्पताल परिसर में  रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में पीआईएमएस अस्पताल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती शीतल अग्रवाल और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। रैली का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण और इसके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था। छात्रों ने अपने पोस्टर्स और नारों के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण के विभिन्न उपायों और इसके फायदे को उजागर किया।
आशीष अग्रवाल ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अगर हम आज इसके प्रति सजग नहीं होंगे तो आने वाली पीढिय़ों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियां समाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं। श्रीमती शीतल अग्रवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रति समाज को जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम ने अस्पताल में उपस्थित सभी लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के महत्व और इसके सकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व