रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के पूर्व निदेशक डॉ.भरत पण्ड्या लेकसिटी में, रोटरी ब्लड बैंक की होगी स्थापना

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर का वर्ष 2024-25 का पदस्थापना समारोह रोटरी बजाज भवन में आज आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के पूर्व निदेशक एवं टीआरएफ वर्ष 2022-26 के ट्रस्टी डॉ.भरत पण्ड्या एवं पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी थे।
समारोह में बोलते हुए डॉ. पण्ड्या ने कहा कि जो व्यक्ति विनम्र बनकर अपना जीवन व्यतीत करता है उसके जीवन में सदैव खुशहाली रहती है। समाज को रोटरी की आवश्यकता है क्योंकि समाज में बदलाव सिर्फ रोटरी ही ला सकती है और उसने पोलियो उन्मूलन जैसे असंभव कार्य को संभव कर के दिखा दिया। रोटरी का कोई साम्राज्य नहीं है लेकिन उसके सेवा कार्य ही उसका साम्राज्य है जिसे कोई डिगा नहंी सकता है। दुनिया में हर पल कहीं न कहीं कोई न कोई रोटरी के माध्यम से सेवा कार्य हो रहा है। रोटरी फाउण्डेशन के प्रति अपनी सोच में बदलाव लानें की आवश्यकता है। हमनें जीवन में बहुत कुछ पाया है लेकिन समाज के लिये बहुत कुछ करना बाकी है।

इन्होंने ली शपथ
पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने क्लब के 67 वें नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल छाजेड़,सचिव एडवोकेट डॉ. भरत सरूपरिया, कोषाध्यक्ष राकेश माहेश्वरी,विवेक व्यास,राजेश खमसेरा,संयज अग्रवाल,गिरीश मेहता,अध्यक्ष निर्वाचित दीपक मेहता,अध्यक्ष मनोनीत श्रीचन्द खथुरिया,मानिक नाहर,डॉ. अनिल कोठारी सहित अन्य निदेशक मण्डल के सदस्यों को शपथ दिला दायित्व ग्रहण कराया। इस अवसर पर सिंघवी ने क्लब में शामिल हुए दो नये सदस्यों संदीप वर्मा एवं भूपेन्द्र सिंह सोलंकी को शपथ दिला सदस्यता ग्रहण करायी। समारोह में बोलते हुए सिंघवी ने कहा कि सेवा करने के लिये संगठन को समय पर पंहुचना आवश्यक है, तभी उसकी सेवा सार्थक हो पायेगी। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में दान, सेवा एवं व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गयी है।

ब्लड बैंक की होगी स्थापना
नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने अपनी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष क्लब अन्य सेवा कार्यो के अतिरिक्त ब्लड बैंक की स्थापना को ले कर एक सिग्नेचर प्रोजेक्ट करेगा जिसके फण्ड रेजिंग के लिये कुमार विश्वास की रामकथा का आयोजन किये जाने का प्रयास है। प्रत्येक अध्यक्ष को 365 दिन सेवा करने की पावर मिल जाती है लेकिन इस पावर के साथ उसे जिम्मेदारियां भी अधिक बढ़ जाती है। सहायक प्रान्तपाल जयेश पारीख ने कहा कि इस वर्ष हमें रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय से ग्लोबल ग्रान्ट लानें पर विचार करना होगा।
समारोह में निवर्तमान प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत के एकेएस बनने पर तथा उल्लेखनीय सेवा कार्य करने पर पूर्व प्रान्तपाल रमेश चौधरी को रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के प्रतिष्ठित पुरूस्कार सर्विस अबोव सेल्फ एवं पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी को रोटरी फाउण्डेशन के सर्वोच्च पुरूस्कार डिस्टिंगविश सर्विस अवार्ड से डॉ. भरत पण्ड्या ने सम्मानित किया। समारोह में कुछ राजकीय विद्यालयों को बच्चों के लिये स्टेशनरी एवं कॉपियां प्रदान की गई। पूर्वाध्यक्ष नक्षत्र तलेसरा ने अपने पिता हनुवन्त तलेसरा की स्मृति में क्लब को सेवा कार्यो के लिये 1 लाख प्रदान किये। पदम मेहता ने अनिल छाजेड़ का और डॉ. निर्मल कुणावत ने डॉ. भरत पण्ड्या का परिचय दिया।


इस अवसर पर क्लब में 40 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व पण्ड्या, निर्मल सिंघवी, निर्मल कुणावत, अनिल छाजेड़,भरत सरूपरिया सहित अनेक रोटरी सदस्यों ने क्लब के बाहर पौधरोपण किया। प्रारम्भ में शोभा जैन ने ईश वंदना प्रस्तुत की। अंत में आभार सचिव डॉ. भरत सरूपरिया ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सेन एवं अजय अग्रवाल ने किया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 406 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 297 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 244 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 214 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 306 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 484 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व