सांसद गरासिया ने कैयर्न-ओएनजीसी कंसोर्टियम की पालनपुर गैस पाइपलाइन को मंजूरी का मुद्दा उठाया

उदयपुर। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने सोमवार को राज्यसभा में अताराकिंत प्रश्न के माध्यम से कैयर्न-ओएनजीसी कंसोर्टियम की पालनपुर गैस पाइपलाइन को मंजूरी का मुददा उठाया।

सांसद गरासिया ने राज्यसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से पूछा कि सरकार द्वारा कैयर्न-ओएनजीसी कन्सोर्टियम के पक्ष में पालनपुर (गुजरात) तक गैस पाइप लाइन के निर्माण को अपनी मंजूरी क्यों दी गई, जबकि राजस्थान से उत्पादित गैस का उपयोग राज्य के 8 अधिसूचित भौगोलिक क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में शहरी गैस वितरण परियोजनाओं के विकास के लिए किया जा सकता है। क्या सरकार का इस पर पुनर्विचार करने का विचार है और यदि हां तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं?

प्रति उत्तर में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी ने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) कंपनियों को एक सामान्य केरियर पाइपलाइन बिछाने, निर्माण, संचालन और विस्तारकरने के लिए प्राधिकृत करती है। पीएनजीआरबी ने बताया कि पालनपुर (गुजरात) तक गैस पाइपलाइन के निर्माण के लिए कैयर्न ओएनजीसी कंसोर्टियम को कोई अनुमोदन प्रदान नहींं किया गया है। इसके अलावा, पीएनजीआरबी ने बताया कि पाली राजस्थान में बाड़मेर क्षेत्र को जोड़ते हुए मेहसाना-भटिंडा पाइपलाइन (एमबीपीएल) के विस्तार की अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है। यह विस्तारित परियोजना जीएमपीएल इंडिया गैस नेट लिमिटेड (जीआईजीएल) द्वारा शुरू की गई है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व