पंजाब के राज्यपाल कटारिया का अभिनन्दन, बोले भावी पीढ़ी को संस्कारित करना हमारी जिम्मेदारी

उदयपुर। सामाजिक संस्थान श्री महावीर युवा मंच संस्थान के तत्वावधान में उदयपुर सकल जैन समाज के 200 से अधिक संगठनों एवं उनके पदाधिकारियों ने गुलाब चंद कटारिया को पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक बनने के बाद पहली बार उदयपुर आगमन पर भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक तारांचद जैन ने की व विशिष्ठ अतिथि सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत व ओसवाल समाज के अध्यक्ष कुलदीप नाहर थे।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि कटारिया पिछले पांच दशक से श्रद्धानिष्ठ श्रावक एवं सादगीपूर्ण जीवन शैली से जन-जन के लोकप्रिय हो गए है। जिन्होनें कर्तव्यनिष्ठा, सेवा, समर्पण की मिशाल प्रस्तुत की है। आपने हमेशा समाज को ही नहीं वरन पुरे जनमानस के प्रति प्रगति की भावना रखी है।

फत्तावत ने कहां कि अब समाज में इंवेट की नहीं मुवमेंट की जरूरत है। समाज जन यह सोचे कि किस प्रकार समाज की प्रगति हो बच्चों को संस्कारित शिक्षा मिले, हमारी बेटियों की सुरक्षा किस प्रकार की जाए, हमारी बुजुर्गों की सेवाएं हम किस प्रकार ले। उन्होने जैन समाज के 100 प्रबुद्धजनों का एक समूह बनाकर आदर्श समाज की प्रतिस्थापना के लिए आगे बढऩे की घोषणा की। साथ ही महावीर जयंती पर घोषित जैन युनिवरसिटी के लिए 5 सदस्यों की समिति की घोषणा की जिसमें गुलाबचंद कटारिया के संरक्षण में शांतिलाल वेलावत, राजकुमार फत्तावत, विनोद फान्दोत एवं अरूण माण्डोत को इसके सदस्य मनोनीत किए गए।


कार्यक्रम संयोजक सुधीर चित्तौड़ा एवं संस्थान महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि समोराह स्थल पर सबसे पहले गुलाबचंद कटारिया को बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के साथ तिरंगा वस्त्र पहने बीजेएस गल्र्स विंग की सदस्याओं ने एस्कोर्ट किया। उसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वहीं महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, यशवंत आचंलिया, नरेन्द्र सिंघवी, विनोद फान्दोत ने कटारिया का मेवाड़ी पगड़ी, श्रीफल, विशालकाय नमस्कार महामंत्र का स्मृति चिन्ह, तिलक व उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उसके पश्चात जैन समाज के 200 से अधिक पुरूष एवं महिला संगठनों ने क्रमश: कटारिया का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया।

जिसमें मुख्य संगठन महावीर जैन परिषद, श्री महावीर युवा मंच संस्थान, भारतीय जैन संघटना, जैन जागृति सेन्टर, जीतो उदयपुर चेप्टर, ओसवाल बड़े साजन सभा, ओसवाल छोटे साजन सभा, पोरवाल समाज, तेरापंथ समाज, श्रमण संघ, शांतक्रांत संघ, साधुमार्गी जैन संघ, मूर्तिपूजक श्रीसंघ, जैन महासभा, कीकाभाई प्रेमचंद गजमंदिर ट्रस्ट, जेएसजी मेवाड़ रिजन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स इण्डस्ट्रीज, चैम्बर ऑफ कामर्स उदयपुर डिविजन, चित्तौड़ा समाज, नागदा समाज, अग्रवाल जैन समाज, नरसिंहपुरा समाज, हुमड़ समाज, खण्डेलवाल जैन समाज, सर्राफा एसोसिएशन, मार्बल एसोसिएशन, मार्बल एण्ड प्रोसेसिंग समिति, प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ, समता युवा संघ, समता युवा संस्थान, तेरापंथ युवक परिषद, विजय जैन युवक परिषद, श्री महावीर सेवा संस्थान फतहपुरा, महावीर स्वाध्याय समिति अम्बामाता, सुधर्म जैन संस्कृति रक्षक संघ, णमोकार महामंत्र बैंक, सुभाषनगर जैन सोसायटी, पिछले पांच वर्षों के सभी पूर्व जैन पार्षद, बड़ी सादड़ी जैन मित्र मण्डल, कानोड मित्र मण्डल, भीण्डर मित्र मण्डल, खेरोदा मित्र मण्डल, वल्लभनगर मित्र मण्डल, रूण्डेडा मित्र मण्डल, डूंगला मित्र मण्डल, देलवाड़ा जैन मित्र मण्डल, गोगुन्दा मित्र मण्डल, आमेट मित्र मण्डल, देवगढ़-मदारिया मित्र मण्डल, बम्बोरा, कुंथवास, महाराज की खेड़ी, बाघपुरा, कपासन जैन मित्र मण्डल, पाश्र्वनाथ क्रांति युवा संस्थान, पुलक जन चेतना मंच, पाश्र्वनाथ युवा मंच, मेवाड़ जैन युवा संस्थान, जैन युवा परिषद, दिगम्बर जैन चित्तौड़ा नवयुवक मण्डल, तरूण क्रंाति मंच, बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मण्डल, दिगम्बर जैन महासमिति, चन्द्र प्रभु युवा मंच, महावीर युवा संघ सेक्टर 14, बाहुबली युवा मंच, पद्मावती युवा संस्थान, खण्डेलवाल युवा मंच, आदिनाथ युवा संघ, महावीर जैन श्वेताम्बर समिति गोवर्धन विलास, वासुपुज्य नवयुवक मण्डल गायरियावास, आदिनाथ नागदा युवा मंच सेक्टर ११, चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन परिषद आयड़, शांतिनाथ दिगम्बर जैन खण्डेलवाल नवयुवक मण्डल, ओसवाल जैन समाज आकोला, णमोकार सेवा संस्थान, केसरिया मित्र मण्डल, बीसा नागदा नवयुवक मण्डल, जैन समाज के 72 जैन महिला मण्डल, 52 जैन सोश्यल गु्रप एवं संगिनी ग्रुप, समाज के विभिन्न भामाशाह, प्रबुद्ध बुद्धिजीवी सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।


इस अवसर पर महामहिम गुलाबचंद कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहां कि समाज में शादी-विवाह एवं मांगलिक अवसरों पर होने वाले फिजुल खर्चों पर रोक हो, शादी विवाह रात्रि की बजाए दिन में हो तो कई प्रकार के खर्चों से बचा जा सकता है। साथ ही कहां कि भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना हर एक जैन परिवार का कर्तव्य है। शब्दों द्वारा स्वागत श्री महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी ने किया। धन्यवाद महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने ज्ञापित किया। संचालन विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने किया। सुधीर चित्तौड़ा ने किया।

  • Related Posts

    ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

    उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 88 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 42 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 33 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 30 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 71 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 198 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व