बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश फूटा

उदयपुर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हत्या के विरोध में उदयपुर में संपूर्ण हिंदू समाज की ओर से संतो की अगुवाई में जन आक्रोश रैली निकाली गई।रैली से पूर्व संतों ने जनसभा को संबोधित किया।उसके बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
संपूर्ण हिंदू समाज की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हत्या के विरोध में बुधवार प्रातः शहर एवं विभिन्न उपनगरीय क्षेत्र में समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों ने प्रात: से दोपहर 12 बजे तक अपने प्रतिष्ठान स्वत:
बंद रखें। संपूर्ण जन टोली के साथ नगर निगम प्रांगण पहुंचे। रैली सूरजपोल चौराहा, बापू बाजार,देहली गेट चौराहा होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भी भागीदारी रही। सभी जन हाथों में तख्ती लेकर चल रहे थे, साथ ही बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अमानवीय अत्याचार एवं हत्या के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। संतों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अमानवीय अत्याचार व हत्या की जा रही है। हिंदुओं के घरों को जलाया जा रहा है। सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। हिंदुओं को भी एकजुट होकर राष्ट्रवाद व धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित होकर आगे आना चाहिए। उसके बाद संतों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
सकल हिंदू समाज की मांग है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की उनकी संपत्ति की तथा उनके आस्था स्थलों की सुरक्षा को निश्चित की जाए। भारत में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान स्थापित कर उन्हें देश से बाहर भिजवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।
सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन में विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित आम जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व