सेफ्टी और हेल्थ हमारी मुख्य प्राथमिकता : आर. टी. माण्डेकर

उदयपुर। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में 48वें खान सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ। डबोक स्थित उदयपुर सीमेंट वक्र्स में गुरूवार को हुए समारोह में उत्कर्ष एवं सुरक्षित कार्य प्रणाली एवं उनकी गुणवत्ता के मानकों के आधार पर विभिन्न खदानों के मध्य 250 पुरस्कारों का वितरण किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि आर.टी. माण्डेकर (डिप्टी डायरेक्टर जनरल डीजीएमएस) एवं जगदीश राज श्रीमाली (यूनियन संरक्षक) राजस्थान इंटक थे। समारोह की अध्यक्षता नवीन कुमार शर्मा, (पूर्णकालिक निदेशक, उदयपुर सीमेंट वक्र्स) ने की। कोर्डिनेटर बी दयासागर, डायरेक्टर (माइंस सेफ्टी) (उदयपुर रीजन), को-कोर्डिनेटर विशाल गोयल, डिप्टी डायरेक्टर (माइंस सेफ्टी), कन्वेनर के पी सिंह, वाइस प्रेसिडेंट, मांइस उदयपुर सीमेंट वक्र्स और सेकेट्ररी सी एस दाधीच थे।
आर.टी. माण्डेकर ने माइंस में होने वाली कैजुअल्टी एवं नवाचार के बारे में कहा कि हमारी जर्नी 1902 से शुरू हुई थी। आज हमें 125 साल पूरे हुए हैं लेकिन जब से हमने जर्नी शुरू की थी तब से प्रति 1000 पर प्लस वन थी जो आज घटकर पॉइंट वन हो गई है लेकिन हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं। हम इसे जीरो पर लाने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। अभी हमारा मुख्य फोकस डीजीटाईशन पर है। उन्होंने कहा कि हमारा भरोसा टेक्नोलॉजी पर है। इसके साथ ही सेफ्टी और हेल्थ पर हमारा मुख्य ध्यान रहता है। हालांकि सेफ्टी और हेल्थ मुख्य रूप से केंद्र सरकार का पार्ट है लेकिन हम राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि राज्य सरकार का नेटवर्क केंद्र सरकार से बड़ा और ज्यादा मजबूत होता है। हम सभी मिलकर साथ में काम करेंगे तो सेफ्टी और हेल्थ को ज्यादा मजबूत बना पाएंगे। हेल्थ के अंदर हमने अन्य मेडिकल सुविधाओं के साथ ही ईएसआई हॉस्पिटल को भी शामिल किया है।


समारोह अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा (पूर्णकालिक निदेशक, उदयपुर सीमेंट वक्र्स) ने बताया कि समारोह में डीजीएमएस के अधिकारी गण (सी. पलानी मलाई डायरेक्टर  (इलेक्ट्रिकल), टॉम मैथ्यू, डायरेक्टर (एनडब्ल्यूजेड) एवं जे. पी. वर्मा, डायरेक्टर (मैकेनिकल), निरंजन कुमार, डिप्टी डायरेक्टर (माइंस सेफ्टी) संकेत कुमार, डिप्टी डायरेक्टर(मैकेनिकल) एवं एस. शंकरैया, डिप्टी डायरेक्टर (इलेक्ट्रिकल) एवं 52 माइंस के ओनर्स, माइंस ऐजेंट, माइंस मैनेजर एवं अधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन में विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट्स को 30 स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि ने इन स्टॉलों का रिबिन काटकर शुभारंभ किया। आयोजन में उदयपुर क्षेत्र की सभी सीमेंट कंपनियां, हिन्दुस्तान जिंक, मार्बल माइंस, सोप स्टोन माइंस व अन्य खदानों के तकरीबन 1000 से ज्यादा अधिकारियों एवं वर्करों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में खान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए और उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कैटेगिरी में 250 पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम का मुल उद्देश्य जीरो हार्म, जीरो दुर्घटना व सुरक्षित खान प्रक्रिया के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना रहा। कोर्डिनेटर बी दयासागर डायरेक्टर माइंस सेफ्टी ने कहा कि इस आयोजन में एक्जीक्यूटिव बोडी मिटिंग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर कोंफ्रेंसेज की गई।
उल्लेखनीय है कि गत 13 अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लैग ऑफ सेरेमनी से हुआ। उसके बाद 19 अक्टूबर तक निरीक्षण एवं 11-12 नवंबर को ट्रेड टेस्ट का आयोजन हुआ। अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, (पूर्णकालिक निदेशक, उदयपुर सीमेंट वक्र्स) ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस आयोजन को उदयपुर सीमेंट वक्र्स को देने पर आभार जताया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व