1100 विद्यार्थियों ने ली “वोकल फॉर लोकल” की शपथ

उदयपुर।  कैट विमेन विंग का लक्ष्य निर्धारण विषय पर आधारित सेमिनार में मंगलवार को चित्रकूट नगर स्थित ऐश्वर्या कॉलेज सभागार में “गोल सेटिंग” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कैट विमेन विंग अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि सेमिनार में कैट मेंबर्स सहित कॉलेज के 1100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को “वोकल फॉर लोकल” की शपथ दिलाई गई। विंग की ओर से डॉ. सीमा सिंह भाटी को ब्रांड अमेडेडर बनाया, जिनके नेतृत्व में उदयपुर के सभी स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, महिला संगठनों, व्यवसायियों को शपथ दिलाई जाएगी और इस मुहिम को हर घर तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में वोकल  फॉर लोकल के लिए विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण करते हुए स्थानीय उत्पादों के उपयोग और उनके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना और भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में आयोजित “गोल सेटिंग” सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सिंह भाटी ने अपने विचार साझा किए।

उन्होंने जीवन में लक्ष्यों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा,  “बिना उद्देश्य जीवन बिना  नाव के पतवार के समान है। हमें अपने पारिवारिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य निर्धारण करते समय दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों का ध्यान रखना आवश्यक है। लक्ष्य पाने के लिए जुनून, जज्बा, सकारात्मकता, मेहनत और निरंतर प्रयास जरूरी है।” इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शपथ पत्र भी भरे और यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन के हर पहलू में लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगे।

सचिव डॉ. सोनू जैन ने बताया। कि कैट पावर कार्ड के लिए मीरा मजूमदार के नेतृत्व में 51 फॉर्म भरे गए और इसमें 200 से अधिक व्यावसायिक संगठनों के डिस्काउंट कूपन शामिल होंगे साथ ही इससे उपभोक्ता व्यवसाय हो दोनों को लाभ पहुंचेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्यों द्वारा मंगलाचरण से हुआ संचालन ऐश्वर्या सिंह ने लिया,धन्यवाद सचिव डॉ सोनू जैन ने ज्ञापित किया।। इस अवसर पर ऐश्वर्या कॉलेज प्रिंसिपल, अध्यापिकाएं, कैट विमेन विंग पदाधिकारी, मेंबर्स उपस्थित थे। इस अवसर ऐश्वर्या कॉलेज प्रिंसिपल, स्टॉफ एव कैट विंग के मेंबर्स उपस्थित थे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व