प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे देवी की जन्म जंयती पर निकली विशाल शोभायात्रा

उदयपुर। प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे देवी की जन्म जयंती पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत दरौली में स्थित श्री यादे देवी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में बनी धर्मशाला का अतिथियों ने उद्घाटन किया। इस मौके पर डायरेक्ट्री विमोचन व भामाशाहों का सम्मान किया गया।
मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखला के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शोभायात्रा के बाद आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड चौखले के अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चे के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह पंवार, कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, भाजपा देहात पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मोडीराम सेम्बारा व वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापति मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापति व पूर्व अध्यक्ष देवीलाल प्रजापति ने उपरणा व मेवाडी पाग पहनाकर स्वागत किया।

महामंत्री लक्ष्मीलाल प्रजापति ने बताया कि सम्मान समारोह में धर्मशाला के निर्माण में पांच हजार से अधिक राशि का सहयोग करने वाले 160 से अधिक भामाशाहों का सम्मान किया गया। संयुक्त महामंत्री डीसी प्रजापत ने बताया कि इस मौके पर मौजूद सभी अतिथियों ने मेवाड चौखले की डायरेक्ट्री का विमोचन किया साथ ही धर्मशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि चम्पालाल गेदर ने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ—साथ अपने संस्कारों को आगे बढ़ाने का काम करें। शिक्षा ही एक मात्र ऐसा रास्ता है जिसके माध्यम से समाज का विकास संभव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले गणेशलाल प्रजापत ने कहा कि पहली बार कुलदेवी की जंयति के मौके पर भव्य आयोजन हुआ है। इस तरह के आयोजन निरन्तर होने चाहिए। कार्यक्रम में राजसमंद जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलाल प्रजापत, युवा जिलाध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत वनावल चौखला अध्यक्ष मांगीलाल नंदोड़ा, पारी चौखलाध्यक्ष नारायणलाल प्रजापत, गिर्वा द्वितीय के अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत, गिर्वा प्रथम के उपाध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय लाल खेड़ी, कोषाध्यक्ष रामलाल दरौली, दलाजी, मांगीलाल इटाली, सोहनलाल सराय, भगवानलाल साकरोदा, मांगीलाल सांगवा, चुनीलाल, दीपलाल घासा, बाबू लाल धौलीमंगरी, रमेश कुमार बिठौली, ,गंगाराम, गोपाललाल, धनराज ,पूर्व सचिव खेमराज सराय, गोवर्धन शिशवी, जालूलाल रख्यावल, उदयलाल नौवा,  लोगरलाल ,गेमरलाल, कन्नालाल दरौली, भेरूलाल, शंकरलाल नवानिया, भेरूलाल, शंकर लाल बागथल, कार्यक्रम संचालन भगवान लाल सराय, गणपत प्रजापत बाग़तल द्वारा किया गया।

शोभायात्रा में युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया

मेवाड चौखले के सचिव प्रकाश प्रजापत ने बताया कि मंदिर परिसर से शुरू हुई विशाल शोभायात्रा दरौली गांव की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए फिर से मंदिर पर ही समापन हुआ। इस दौरान युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा नारी शक्ति ने भी शोभायात्रा में अपना सहयोग प्रदान किया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 416 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 308 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 316 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 494 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व