उदयपुर के देवेन्द्र धाम में पुष्प बाल मेला का समापन

उदयपुर। श्री देवेन्द्र धाम ट्रस्ट की ओर से महाश्रमणी पुष्पवती जी म.सा. की जन्म जयंती एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में देवेन्द्र धाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय पुष्प बाल मेला सम्पन्न हुआ। मेेल में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों, मनोरंजक प्रतियोगिताओं, महिलाओं के लिए आयोजित ’जैन मेगा हाउसी’ और ’बंपर लकी ड्रॉ’ ने मेले के वातावरण को उल्लास और उत्साह से भर दिया। ’बड़ी संख्या में शहरवासियों ने खरीदारी स्टॉल्स पर जमकर खरीदारी की तथा फूड स्टॉल्स के विविध व्यंजनों का स्वाद लेते हुए मेले का आनंद उठाया।’
श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी डांगी ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन में उदयपुर शहर की अनेक प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर मेले की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में वैदेही सिंह चैहान (सीनियर सिविल जज), बंसीलाल खटीक (पूर्व विधायक राजसमंद), चंद्रसिंह कोठारी (पूर्व महापौर), रोशनलाल जैन (श्रीसंघ अध्यक्ष), गणेशलाल गोखरू (ट्रस्टी), अतुल चण्डालिया (समाजसेवी), मनीष एवं विजयलक्ष्मी गलुंडिया, किरण जैन (चेयरमैन-महिला समृद्धि बैंक), सुषमा कुमावत (पूर्व सदस्य महिला आयोग), चंद्रगुप्त सिंह चैहान (पूर्व जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा) तथा राजेंद्र सुराणा (अध्यक्ष लघु उद्योग भारती)’ सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


इसके साथ ही समाज के वरिष्ठ सदस्यों ’हिम्मत बडाला, शंकरलाल डांगी, जितेंद्र बाबेल, निर्मल गोखरू, नरेंद्र सेठिया, आकाश बागरेचा, किरण तातेड़ और दीपक शर्मा’ की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। ’महिला मंडल’ से ’ऐश्वर्या पगारिया, संध्या नाहर, सुमित्रा सिंघवी, इंदिरा चोरड़िया, नीता छाजेड़, ललिता सिंघवी, हेमलता सिंघवी, वनीता पामेचा, पुष्पा सुराणा, रेखा चोरड़िया, नयना जैन, दर्शना सिंघवी, रंजन चाजेड़, कुसुम डांगी, मोनिका नाहर, पुष्पा जैन , किरण पोरवाल आदि’ ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
’ब्राह्मी महिला मंडल’ द्वारा ’वन मिनट परफॉर्मेंस, स्मार्ट बेबी फोटो बूथ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, वहीं ’देवेंद्र महिला मंडल’ ने महिलाओं के लिए ’जैन मेगा हाउसी’ का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम का मंच ’संचालन डॉ. स्नेहा बाबेल’ द्वारा प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया गया।
आयोजन के दौरान ’मानसिंह रांका, प्रकाश झगड़ावत, सुरेश बड़ाला, हिम्मत मेहता, रमेश खोखावत, संगीता वर्डिया एवं अंकित मेहता’ द्वारा सहयोगियों को ’अभिनंदन पत्र और पौधा’ देकर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजक ’जैनाचार्य देवेंद्र युवक संगठन’ द्वारा सभी ’आगंतुकों, सहयोगियों एवं सहभागी संस्थाओं’ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 422 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 311 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 257 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 231 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 321 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 499 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व