उदयपुर में कोठारी ट्रस्ट के शिविर में 95 यूनिट रक्त संग्रह

उदयपुर। रक्तदान केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का भी जीवंत उदाहरण है। इसी भावना को साकार करते हुए श्रीमती हेमंत बाला मानसिंह कोठारी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संकल्प लिया। ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस बारहवें रक्तदान शिविर में कुल 95 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर के संयोजक एवं ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सीए आशीष कोठारी ने बताया कि राजस्थान महिला विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता प्रमोद सामर एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर का संचालन एमबी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक द्वारा किया गया, जिससे रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह उल्लेखनीय रहा। इस दौरान 12 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा की दिशा में अपना पहला कदम रखा। वहीं, विश्वास शर्मा ने अपने 90वें रक्तदान के साथ उपस्थित लोगों को प्रेरणा का संदेश दिया। उनके इस अनुकरणीय योगदान के लिए उनका विशेष सम्मान भी किया गया। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर सामाजिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी रक्तदाताओं को ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष मांगी लाल जोशी, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, देहात महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, भाजपा महामंत्री देवी लाल सालवी, पंकज बोराणा, पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी, तुषार मेहता, करण सिंह शक्तावत, अतुल चंडालिया, अमृत मेनारिया, उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन सहित नगर निगम के कई पार्षद उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन में राजेश राठी, हितेश भदादा, नरेंद्र लावटी, कैलाश ईनाणी, संदीप जोशी एवं दिलजीत सिंह सोलंकी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ट्रस्टी उमा कोठारी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 414 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 315 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व