कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।
जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां एक बार फिर अपनी कूटनीति और राजनीतिक कौशल का परिचय देते हुए खेलते हुए कांग्रेस के साथ खेला कर दिया है ।
शनिवार को सायरा पंचायत समिति के कांग्रेस के निवर्तमान प्रधान सवाराम गमेती समेत पांच सरपंचों रोड़ा राम गमेती भानपुरा, सामल सरपंच प्रकाश गमेती , सिंघाड़ा सरपंच फुलाराम गमेती, गायफल सरपंच वालाराम गमेती, कडेच पूर्व सरपंच हंसा राम गमेती सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा की राष्ट्रवादी कार्यशैली से प्रभावित हो कांग्रेस कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए।

उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली एवं गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती ने भाजपा का उपरणा पहना कर सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की अराष्ट्रीय ओर देश विरोधी मानसिकता, देश की सेना,देश के गरीबों,किसानों के प्रति संवेदनिहता के चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता दुखी हैं। और आने वाले समय में कांग्रेस में राष्ट्रवादी सोच रखने वाले लोगों का भाजपा में आना बड़े पैमाने पर होगा ।

इस अवसर पर गोगुन्दा प्रधान श्रीमती सुन्दर देवी, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, वरिष्ठ नेतानाहर सिंह देवड़ा, सुमेर सिंह, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा, मण्डल अध्यक्ष करण जोशी, नवल सिंह , निखिल कोठारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश सेन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल सुथार, पूर्व सरपंच वालसिंह , डीसी मेघवाल , ललिता जोशी, ईश्वर सिंह , बाबू सिंह, पुनाशंकर , मुकूल मेहता सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधान सवाराम के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को नुक़सान नहीं

सायरा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सवाराम गमेती के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को कोई नुक़सान नहीं होगा बल्कि इससे कांग्रेस को फायदा ही है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सवाराम गमेती को एक वोट से कडे संघर्ष में प्रधान बनाया था लेकिन सवाराम ने अपने कार्यकाल में हर जगह कांग्रेस पार्टी को नीचा दिखाने का प्रयास किया यहां तक की भाजपा विधायक प्रताप लाल के साथ राजनीतिक बैठकों में आए दिन मंच पर साझा किया करते थे। यही नहीं गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा मांगीलाल गरासिया को हराने के लिए अपने कुछ सरपंचों को भाजपा पदाधिकारियों के साथ का वीडियो सबके सामने आया था।
गत वर्ष सायरा पंचायत समिति उप प्रधान के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बहुमत होने के बावजूद प्रधान सवाराम ने भाजपा से सांठ-गांठ कांग्रेस के दो पंचायत समिति सदस्यों को गायब करवा दिया गया और मतदान नहीं करने दिया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 324 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 225 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 172 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 152 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 215 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 405 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व