उदयपुर में आदित्यार्क महोत्सव भक्तों का उमड़ा सैलाब

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में आदित्यार्क महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया भक्तों का उमड़ा सैलाब।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि सार्वजानिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर,अन्न क्षेत्र यज्ञ सेवा समिति के साथ सयुक्त तत्वाधान में मकर सक्रांति के मौके पर फतेहसागर झील स्थित महाकाल मंदिर के गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोगों ने भाग लिया।
सूर्य देव के उत्तरायण में प्रवेश करने को लेकर विधि विधान से सूर्य देव की पूजा की गई और अर्घ्य दिया गया राष्ट्र मंगल जनमंगल कल्याण निमित फतेहसागर झील के किनारे भगवान महाकाल का पूजन करने के बाद पूजा शुरु हुई। विधि विधान से पूजा अर्चना का दौर चला और फिर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। आदित्यार्क महोत्सव का आयोजन पिछले 12 वर्षों से किया जा रहा है।
उदयपुर में आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सूर्य देव के पूजन के लिए आदित्य महोत्सव में कई लोग हिस्सा बने। धार्मिक शास्त्रों में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।सूर्य देव तेज, यश, वैभव और सकारात्मक शक्ति के देवता के प्रतीक हैं, इसलिए सूर्य देव की पूजा से मान-सम्मान और यश की प्राप्तिहोती है।


पूजन वैदिक मंत्रोच्चार आचार्य पंडित नरेश श्रीमाली द्वारा किया गया आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा अलका मूंदड़ा, शहर विधायक ताराचंद जैन , शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, भाजपा नेता प्रमोद सामर, कै के गुप्ता , इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली समिति संरक्षक गोविंद दीक्षित, एडिश्नल एस पी अंजना सुखवाल, मेवाड़ श्रीमाली समाज अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली, जगदीश शर्मा, दिनेश मकवाना डा जिनेन्द्र शास्त्री, वहीं आयोजन समिति के प्रकाश अग्रवाल,अनिल कुमार पुनमिया सकल जैन संघ सादड़ी,एडवोकेट निर्मल पंडित, महाराणा प्रताप अधिकृत गाइड यूनियन अध्यक्ष कोमल सिंह चौहान,नेमीचंद आचार्य ,डा निशा दीक्षित,निवेदिता जोशी सुनीता कवर सहित अनेक भक्त गण मौजूद रहे वही युवा पीढ़ी व्यायाम की ओर बढ़े नशे से दूर रहे इसके लिए अखाड़ा प्रदर्शन किया गया।
वात्सल्य सेवा समिति द्वारा प्रकाश अग्रवाल के सान्निध्य में गो माता पूजन चारा वितरण किया गया डा राजेश आचार्य के सान्निध्य में इलैक्ट्रोपैथी शिविर आयोजित किया गया सह संयोजक नेमीचंद आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 305 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 196 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 156 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 141 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 193 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 383 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व