एक देश-एक चुनाव बिल, पेट्रोल-पंप में आग लगाई, सरकारी नौ​करियों के लिए वैकेंसी, टैक्सी ड्राइवर की मौत

जयपुर। आज देश भर और राजस्थान में क्या हुआ इसको लेकर अब तक की बड़ी खबरें आप इसमें पढ़े। एक मिनट में आप सब खबरों के बारे में जान सकते है।

बस की टक्कर से 2 भाइयों समेत 3 की मौत
बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना इलाके में बुधवार देर रात सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। ​जिनमें 2 सगे भाई थे। तीसरा युवक इनका दोस्त था। इनमें छोटा भाई अपने बड़े भाई और दोस्त को बाइक पर छोड़ने के लिए जा रहा था। खमेरा थाना इलाके के सुवाला नरू गांव निवासी 3 युवक कन्हैयालाल (23) पुत्र केसरिया, उसका छोटा भाई भैरूलाल (21) और इनका दोस्त सेनिया (31) पुत्र शंभू तीनों बाइक पर जा रहे थे। गांव से 10 किमी दूर नरवाली मोड़ पर इनकी बाइक को निजी ट्रैवल्स की बस ने टक्कर मार दी।

500 रुपए के लिए पेट्रोल-पंप में आग लगाई
अजमेर में 500 रुपए के विवाद में बदमाशों ने पेट्रोल पंप को आग लगा दी। आग लगाने से पहले बदमाशों ने सेल्समैन से मारपीट की और कैश-ज्वेलरी लूट ली। इसका एक CCTV भी सामने आया है। मामला क्रिश्चियनगंज थाना इलाके के लोहागल का बुधवार देर रात 10 बजे का है। पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ लिया।

राजस्थान में 64,665 पदों पर जॉब के लिए निकली वैकेंसी
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 11 अलग-अलग विभागों में बंपर वैकेंसी निकाली गई है। इसके तहत अब अलग-अलग विभागों में कुल 64 हजार 665 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे ज्यादा 52 हजार 453 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 2 हजार 756 पदों पर ड्राइवर, 2 हजार 41 पदों पर पशुधन सहायक, 803 पदों पर जेल प्रहरी, लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड के 548 पदों, कनिष्ठ तकनीकी सहायक और लेखा सहायक के 2600, कनिष्ठ अभियंता के 487 और सेकेंड ग्रेड टीचर के 2129 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

सीएम के काफिले में टैक्सी घुसाने वाले ड्राइवर की मौत
जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले में टैक्सी घुसाने वाले ड्राइवर पवन की मौत हो गई। पवन 20 दिन पहले ही दूसरी बार पिता बना था। 11 दिसंबर को हुए एक्सीडेंट में एएसआई सुरेंद्र सिंह की पहले ही जान चली गई थी। हादसे में घायल 4 पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। हादसा बुधवार दोपहर तीन बजे अक्षयपात्र सर्किल पर हुआ था। घायल टैक्सी ड्राइवर को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान ड्राइवर ने दम तोड़ दिया।

सुप्रीम कोर्ट बोला- मंदिर-मस्जिद विवादों पर आदेश न सुनाएं अदालतें
देश में मंदिर-मस्जिद विवादों पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि अदालतें ऐसे मामलों में कोई ऑर्डर ना दें और न ही सर्वे के आदेश जारी करें। सुप्रीम कोर्ट की 3 मेंबर वाली बेंच प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट (विशेष प्रावधानों) 1991 की कुछ धाराओं की वैधता पर दाखिल याचिकाओं की सुनवाई कर रही थी। एक्ट के खिलाफ CPI-M, इंडियन मुस्लिम लीग, NCP शरद पवार, राजद एमपी मनोज कुमार झा समेत 6 पार्टियों ने याचिका लगाई है। बेंच ने कहा, “हम इस कानून के दायरे, उसकी शक्तियों और ढांचे को जांच रहे हैं। ऐसे में यही उचित होगा कि बाकी सभी अदालतें अपने हाथ रोक लें।”

एक देश-एक चुनाव बिल कैबिनेट से मंजूर !
केंद्रीय कैबिनेट से एक देश-एक चुनाव लागू करने के विधेयक को मंजूरी मिल गई है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। इसमें कहा गया है कि अगले हफ्ते बिल को संसद में पेश किया जा सकता है। सरकार इस बिल पर आम सहमति बनाना चाहती है, लिहाजा संसद से बिल को चर्चा के लिए जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के पास भेजा जाएगा। JPC इस बिल पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगी।

https://www.amolaknews.com/: एक देश-एक चुनाव बिल, पेट्रोल-पंप में आग लगाई, सरकारी नौ​करियों के लिए वैकेंसी, टैक्सी ड्राइवर की मौत

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 28 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व