उदयपुर में 80 लाख की लागत से बना नया डायलिसिस सेन्टर शुरू

उदयपुर। विश्व के सबसे बड़े सेवाभावी संगठन लायन्स क्लब अन्तर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष ब्राजील के फ्रेब्रिशियो ऑलीवीरा व उनकी पत्नी एमरीलैस ऑलीवीरा दो दिवसीय यात्रा पर उदयपुर पंहुचे। जहंा उन्होंने लायन्स क्लब द्वारा हिरणमगरी से. 4 स्थित लायन्स भवन में स्थापित राज्य का पहले लायन्स डायलिसिस सेन्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट पर 80 लाख रूपयें की लागत आयी है।
उद्घाटन पश्चात सौ फीट सोभागपुरा रोड़ स्थित होटल रमाडा एनकोर में आयोजित सम्मान समारोह अभिनन्दन में बोलते हुए फ्रेबिशियों ऑलीवीरा ने कहा कि पिछले 109 वर्षो से जनता की सेवा रह रहे सेवा भावी संगठन लायन्स की सेवा भावना से हर पीड़ित एवं जरूरतमंद लाभान्वित हो रहा है। और इसी श्रृंखला में आज यह इस डायलिसिस सेन्टर का उद्घाटन हुआ, जहंा हर जरूरतमंद को निःशुल्क सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लायन्स ने अपनी 109 वर्षो की सेवा यात्रा में स्थायी सेवा के अनेक मील के पत्थर स्थापित किये। जिसे विश्व में करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे है।
इस अवसर पर उनकी पत्नी एमरीलैस ऑलीवीरा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध झीलों की नगरी में आने का अवसर लायन्स के सेवा कार्य ने दिया। इस सुन्दर शहर में सेवा कार्य का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है और इसमें लायन्स क्लब बहुत आगे है।
लायन्स क्लब अन्तर्राष्ट्रीय के पूर्व निदेशक लायन डॉ वी.के.लाडिया ने बताया कि लायन्स क्लब अन्तर्राष्ट्रीय फाउण्डेशन , पेसिफिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल एवं शहर के करीब 25 दानदाताओं के सहयोग से स्थापित इस डायलिसिस सेन्टर में 6 मोर्डन डायलिसिस मशीनें लगायी गई है। इस सेन्टर में असहाय,निर्धन एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर बीपीएल किडनी रोगियों का निःशुल्क डायलिसिस किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस सेन्टर का प्रबन्धन भीलों का बेदला स्थित पेसिफक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल द्वारा किया जायेगा। यहंा पर पीएमसीएच के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष सोनी व उनकी टीम द्वारा किडनी रोगियों का डायलिसिस किया जायेगा।
इन्हें मिला अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष से मेडल एवं सर्टिफिकेट- अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष फ्रेबिशिया ऑलीवीरा ने लायन अरविन्द शर्मा,बी डी माहेश्वरी,डॉ. आलोक व्यास को प्रसिडेन्शियल मेडल से,सुधीर सोगानी,जी.के.सोमानी,श्रीमती नैनावटी,प्रेम कुमार गोयल हेमराज, आर.एल.कुणावत, राधेश्याम सोनी को लीडरशिप मेडल से एवं रमेश शाह, बी.एल.लोढ़ा,के.वी.रमेश, डॉ. आशुतोश सोनी,हरीश आचार्य,अभिषेक शर्मा सहित अनेक लायन सदस्यों एवं हाल ही में बनें 23 एमजेएफ लायन सदस्यों को सर्टिफिकेट एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।


हाल ही में प्रान्त में दो नये बनें लायन्स क्लब डीडवाना एवं लायन्स क्लब भीलवाड़ा सिटी को अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चार्टर प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. आशुतोष सोनी एवं प्रेम कुमार गोयल को शपथ दिलाकर लायन्स क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी। प्रारम्भ में वी.के.लाडिया,प्रमोद कुमार चौधरी,प्रान्तपाल श्यामसुन्दर मंत्री,अरविन्द शर्मा एवं रामकिशोर ने फ्रेबिशियों ऑलीवीरा को पगड़ी पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। श्रीमती पूनम लाडिया ने वन्दे मारतम् गीत की प्रस्तुति दी। अंत में प्रान्तपाल मनोनीत निशान्त जैन ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक व्यास एवं अरविन्द शर्मा ने किया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 431 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 318 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 266 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 238 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 331 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 504 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व