जलाशयों की शान हंसावर

डॉ. सतीश शर्मा
हंसावर यानी फ्लेमिंगो एक बडे आकार का लम्बी टाँगो एवं लम्बी गर्दन वाला जलीय पक्षी है जो कीचड़ से लेकर लगभग पूरा डूब जाने योग्य गहराई तक जाकर पानी में भोजन ढूँढता है। संसार में फ्लेमिंगो की चार प्रजातियां अमेरिका, अफ्रीका एवं यूरेशिया में फैली हुई है। भारत में हंसावर की दो प्रजतियां छोटा व बडा हंसावर ज्ञात है। छोटा हंसावर यानी लेसर फ्लेमिंगो कभी-कभी ही उदयपुर संभाग में आते है लेकिन ग्रेटर फ्लेमिंगो यानी बड़ा हंसावर कभी कभी तो अच्छी संख्या में हमारे यहां पहुँचते है।

ग्रेटर फ्लेमिंगों को वैज्ञानिक भाषा में फीनिकोप्टेरस रोजेयस कहते है। यह झुण्ड बना कर रहते है। हालांकि फ्लेमिंगो समुद्र तटीय क्षैत्र एवं खारे पानी की झीलों को ज्यादा पसंद करते है। लेकिन ये मीठे पानी की झीलों पर भी पहुँचते है।

हंसवार के पंखों में लम्बाई उनके भोजन के रंजकों के कारण पैदा होती है। हंसावर पानी या कीचड़ में घुस कर गर्दन को पानी में डुबों कर, चोंच को उल्टा कर ‘‘मथने’’ जैसी क्रिया कर भोजन कणों को मुँह में भरते हुए पानी को छान कर बाहर निकाल देते है एवं भोजन को निगल जाते है।

हंसावर अपनी गर्दन को झाडू या फावड़े की तरह प्रयोग कर गीले तल की कीचड़ को इकट्ठा कर एक ढेर बना देते है। यही इनका घोंसला होता है। एक जलाशय में बडी संख्या में हंसावर घोंसला बनाते है। घोंसले में प्रायः एक अण्डा जन्मा जाता है। घोंसला नर व मादा दोनों बनाते है। बच्चों का लालन-पालन भी दोनों करते है।

हंसावर उड़ते समय सामने गर्दन व पीछे पैरों को पास-पास समान्तर रखते हुए उड़ान भरते है। बडे़ आकार के होने के कारण ये कई बार बिजली के तारों से टकराकर मर जाते है या घायल हो जाते है। उदयपुर संभाग में छिछले पानी के अनेक बडे जलाशयों में बडें हंसावर को देखा जा सकता है।

Related Posts

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। ओसवाल सभा उदयपुर के चुनाव में रविवार लेट नाइट अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इसमें प्रकाश कोठारी के ​​के सिर पर फिर…

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)।शहर के सुभाष नगर में संथारा साधक नानी बाई नंदावत का आज उदयपुर में डोल यात्रा निकली। संथारा साधिका का एक दिन पहले उदयपुर में देवलोकगमन…

You Missed

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

  • January 20, 2026
  • 4 views
विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

  • January 19, 2026
  • 103 views
उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

  • January 19, 2026
  • 15 views
उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 34 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 79 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 26 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा