कैडेट स्वाति राठौड़ और कुणाल सिंह पवार ने बढ़ाया उदयपुर का मान

उदयपुर। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर में शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता में राजस्थान ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक प्राप्त कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। राज नेवल यूनिट एनसीसी उदयपुर इकाई के कमान अधिकारी कमांडर राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षक राजीव दवे से प्रशिक्षित कैडेट स्वाति राठौड़ व कैडेट कुणाल सिंह पवार ने ऑल इंडिया शिप मॉडलिंग की तीनों प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता अर्जित की शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता का ऑल इंडिया लेवल पर आयोजन हुआ।

वीआईपी मॉडल प्रतियोगिता में इकाई के कैडेट ने भारतीय नौसेना युद्धपोत विक्रमादित्य का मॉडल बनाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया इसके अलावा कैडेट ने शिविर के दौरान 48 घंटे में कैंप मॉडल प्रतियोगिता में नौसेना के युद्धपोत त्रीखंड का मॉडल बनाकर व सेलिंग मॉडल कोलंबस को पानी में चला कर दोनों प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे देश के 17 एनसीसी निदेशालय ने हिस्सा लिया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 171 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 171 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व