लक्ष्यराज मेवाड़ – सभी को साथ लेकर चलें, व्यापार में सफलता जरूर मिलेगी

उदयपुर। राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आई-स्टार्ट तथा स्टार्टअप चौपाल की ओर से शुक्रवार स्टार्टअप कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। विभाग की संयुक्त निदेशक शीतल अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर के आई-स्टार्ट नेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर में होने वाले इस कॉन्क्लेव में कई युवा स्टार्टअप्स ने भाग लिया, जिनके लिए विशेषज्ञों के सैशन व पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए।
आई-स्टार्ट नेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर के एसीपी (उप निदेशक) मनोज बिश्नोई ने बताया कि कॉन्क्लेव की शुरुआत में उदयपुर के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने एंटरप्रेन्योरशिप का सफर साझा किया। साथ ही सभी स्टार्टअप से संवाद किया जिसमे उन्होंने स्टार्टअप को अपने हुनर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा कि आप जिस विषय में अच्छे हो उसी में काम करें, सभी लोगों को अपने साथ लेकर चलें जिससे आपको अपने व्यापार में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा चलाई आई स्टार्ट परियोजना की प्रशंसा करते हुए युवा उद्यमियों को योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

चौपाल के संस्थापक सुमित श्रीवास्तव ने इस सत्र का संचालन किया। इसके बाद ’एंटरप्रेन्योरशिपः अपॉर्चुनिटी एंड रोड्स अहेड’ विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ। इसमें टाई, उदयपुर के प्रेसिडेंट विनर राठी, मारवाड़ी कैटलिस्ट (एमकेट्स) के संस्थापक सुशील शर्मा तथा आईकृस्टार्ट के प्रतिनिधि धवल सिंघल ने विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में उमंग पुरोहित, जमील खान तथा अमित पुरोहित जी ने आई-स्टार्ट द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अंत में एसीपी मनोज बिश्नोई ने सभी का आभार जताया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 188 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व