CHO BHARTI : सीएचओ के लिए आरक्षित सूची की गई जारी

जयपुर। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा के निर्देश पर 591 सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) भर्ती की आरक्षित सूची जारी कर दी है। इन सीएचओ को प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि कुछ समय से लंबित सीएचओ भर्ती में उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आरक्षित सूची जारी करने के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप शुक्रवार 591 सीएचएस की आरक्षित सूची जारी कर दी गई है।
श्री मीणा ने कहा कि आरक्षित सूची के अनुसार चयनित आने अभ्यर्थियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें पोस्टिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैनपावर की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशालय द्वारा संविदा सीएचओ भर्ती – 2020 में दिनाक 10 नवंबर 2020 को आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की चयन सूची विज्ञप्ति पर्व में 8 मई 2021 के द्वारा जारी की गई थी।
कोविड प्रबन्धन हेतु लगाये गये अभ्यर्थियों के कार्यग्रहण की, सम्बन्धित सयुंक्त निदेशक जोन कार्यालय तथा सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों से उपलब्ध हुये रिक्त पदों को भरने हेतु सम्बन्धित प्रवर्ग में विचारित सूची में उपलब्ध अभ्यर्थियों की सीमा तक सम्बन्धित प्रवर्ग के रोस्टर प्वाइंट के अनुसार पात्रता का विनिश्चय करने हेतु मेरिट आधार पर आरक्षित सूची जारी की जाती है। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in देखी जा सकती है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 285 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 177 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 144 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 123 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 176 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 363 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व