टूरिज्म सिटी में जल्द शुरू होगा दूसरा रोपवे

उदयपुर। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों से आम जनता को पूरा-पूरा लाभ दिलाने की प्रतिबद्धता का साथ शनिवार को अवकाश के दिन भी कलक्टर ताराचंद मीणा के दौरों की श्रृंखला जारी रही। कलक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार को शहर में नगर विकास प्रन्यास UIT द्वारा जारी विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का अवलोकन किया और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
Udaipur कलक्टर Ias Tarachand Meena ने अपने दौरे की शुरुआत नीमच माता से की। उन्होंने पर्यटन विकास दृष्टि से तैयार किये जाने वाले नीमच माता रोपवे के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा इस संबंध में अनुमति एवं आवश्यक कार्रवाई को तत्काल पूरा करते हुए रोप वे का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लेकसिटी मॉल से सुभाष नगर तक निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया और वहां आ रहे भूमि संबंधी प्रकरणों की चर्चा करते हुए इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
कलेक्टर मीणा ने सुभाष नगर से आयड़ नदी पर वेंटेड कॉजवे निर्माण को देखा और इससे आमजन को हो रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात कलेक्टर ने सेवाश्रम ओवरब्रिज सम्बन्धी निर्माण कार्य की प्रगति देखी और बकाया कार्य का जायजा लिया और इस कार्य को शीघ्र पूरा करते हुए आमजन को राहत प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर ने निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। इसके पश्चात उन्हें महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से माली कॉलोनी तक सड़क निर्माण कार्य व महाराणा प्रताप कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की योजनाओं की नीलामी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और समय पर नीलामी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान यूआईटी सचिव अरुण कुमार हसीजा ने इन निर्माण कार्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरे के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव कुमार शर्मा एवं अन्य अभियंता व अधिकारियों ने कलक्टर को विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व