पूर्व विधायक पर दुष्कर्म के आरोप:कुलवंत बाजीगर पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के गंभीर आरोप; दोनों बेटे भी फंसे हैं, CM विंडो पर भेजी शिकायत

हरियाणा में गुहला-चीका के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर पर चीका के वार्ड 14 निवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक के दोनों बेटों पर भी जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला ने इसकी शिकायत SP लोकेंद्र सिंह को और CM विंडो पर दी है। मामला जानने के बाद SP ने भी मामले में संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को जांच करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने महिला व उसके परिवार के साथ रुपयों का लेनदेन बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

यह है मामला

चीका के वार्ड 14 निवासी गुरुचरण सिंह की पत्नी ने SP को दी शिकायत में बताया कि उसका पति साल 2002 से विदेश में रह रहा था। अब उसका लड़का भी अमेरिका गया हुआ है। जनवरी 2006 में कुलवंत को बतौर चालक रखा गया था और उसके पति के विदेश जाने के बाद वे उससे कामकाज भी कराने लगे। आरोप लगाया कि कुलवंत ने वर्ष 2007 से 2019 तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं 2007 में कुलवंत ने उन्हें विश्वास में लेकर मकान की पॉवर ऑफ अर्टोनी भी अपने नाम करा ली। अब कुलवंत ने पीड़िता के मकान से लगते प्लॉट पर भी नाजायज कब्जा कर लिया है। फिलहाल वह उसके मकान में ही रह रहा है और उसने प्लॉट खाली करने से भी इंकार कर दिया है। जब उसने कुलवंत को मकान खाली करने के लिए कहा तो उसने व उसके दोनों लड़कों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश: कुलवंत बाजीगर

मामले में आरोपी कुलवंत बाजीगर का कहना है कि महिला द्वारा उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। उन्हें राजनीतिक षडय़ंत्र के तहत बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जबकि मामला रुपयों के लेनदेन का है। महिला व उसके पति ने उनकी बेटी की शादी में पैसे लिए थे। उन्होंने अपने लड़के को भी अमेरिका भेजा था। अब उन्होंने 15 लाख रुपए लौटाने हैं। दो तीन दिन पहले रिश्तेदार बुलाए गए थे और पंचायती तौर पर एक माह का समय मांगा था। जिस मकान में वे रह रहे हैं, वह उनका खुद का है और उन्हीं लोगों से 5 लाख 67 हजार रुपए का प्लॉट खरीदा था। यौन शोषण किए जाने के आरोप सिर्फ उनकी छवि को खराब करने का प्रोपेगेंडा है।

एक महिला द्वारा पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर समेत कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
– लोकेंद्र सिंह, SP, कैथल

Related Posts

अंशुल मोगरा बी एन आई उदयपुर कॉरपोरेट चैप्टर के अध्यक्ष बनें

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। बीएनआई (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) उदयपुर के कॉरपोरेट चैप्टर की आज लिटिल इटली होटल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ सीए अंशुल मोगरा को बी…

उदयपुर के शिवांग हल्देनिया ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में हरिद्वार में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के शिवांग हल्देनिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक…

You Missed

गणतंत्र दिवस समारोह में उदयपुर में ये 75 होंगे सम्मानित

  • January 25, 2026
  • 79 views
गणतंत्र दिवस समारोह में उदयपुर में ये 75 होंगे सम्मानित

अहमदाबाद के दृष्टिबाधित स्पर्श दोशी की कला प्रदर्शनी का उदयपुर में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया शुभारंभ

  • January 24, 2026
  • 51 views
अहमदाबाद के दृष्टिबाधित स्पर्श दोशी की कला प्रदर्शनी का उदयपुर में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया शुभारंभ

रोटरी इंटरनेशनल का सर्वोच्च सम्मान उदयपुर के डॉ. निर्मल कुणावत मिलेगा

  • January 24, 2026
  • 13 views
रोटरी इंटरनेशनल का सर्वोच्च सम्मान उदयपुर के डॉ. निर्मल कुणावत मिलेगा

अंशुल मोगरा बी एन आई उदयपुर कॉरपोरेट चैप्टर के अध्यक्ष बनें

  • January 24, 2026
  • 19 views
अंशुल मोगरा बी एन आई उदयपुर कॉरपोरेट चैप्टर के अध्यक्ष बनें

उदयपुर के शिवांग हल्देनिया ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

  • January 24, 2026
  • 21 views
उदयपुर के शिवांग हल्देनिया ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

  • January 23, 2026
  • 10 views
महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत